फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अब धामपुर में भी रुकेगी सरयू यमुना, शहीद एक्सप्रेस

Sun, 03 Mar 2024 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। रेलवे ने उत्तर प्रदेश के धामपुर स्टेशन पर दो गाड़ियों का ठहराव किया है। पहले यह गाड़ियां धामपुर रुके बिना निकल जाती थी, लेकिन अब इनका इस स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव दिया गया है। इन गाड़ियों का ठहराव होने से जिले के लोगों को काफी लाभ होगा।
यमुनानगर जगाधरी से धामपुर जाने वाले लोगों की संख्या ज्यादा है। धामपुर में ब्रिटिश शासनकाल (1933) की शुगर मिल है और यहां के सैकड़ों लोग वहां काम करते हैं। वहीं धामपुर से जिले के स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी सैकड़ों में है। बिजनौर जिले का शहर धामपुर के लिए यमुनानगर जगाधरी स्टेशन से हर साल करीब 10 हजार टिकट आरक्षित होती हैं। सामान्य टिकट से लोगों को आना जाना लगा रहता है।
विज्ञापन

रेलवे ने अमृतसर जयनगर 14650 सरयू यमुना एक्सप्रेस, अमृतसर जयनगर 14674 शहीद एक्सप्रेस का धामपुर में ठहराव दिया है। यह दोनों ट्रेनें शाम सात बजे यमुनानगर जगाधरी से रवाना होंगी और रात करीब साढ़े दस बजे धामपुर पहुंचेगी। इससे एक तरफ जहां यात्रियों को सुविधा होगी, वहीं रेलवे की आमदनी भी बढ़ेगी।

धामपुर बिजनौर जिले का शहर है। जिले की प्लाईवुड, मैटल, शुगर, इस्जेक सहित तमाम औद्योगिक ईकाइयों में बिजनौर, धामपुर के हजारों लोग काम करते हैं। वहीं धामपुर के करीब दो हजार से ज्यादा विद्यार्थी शहर के स्कूल कॉलेज में बढ़ते हैं। सरयू यमुना और शहीद एक्सप्रेस का के ठहराव के बाद यमुनानगर जगाधरी से धामपुर जाने वाले ट्रेनों की संख्या छह हो गई है।
पहले यमुनानगर जगाधरी स्टेशन से रात साढ़े दस बजे 12232 चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस, रात सवा 11 बजे 13308 फिरोजपुर धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस, रात पौने 12 बजे 13006 हावड़ा अमृतसर मेल और सुबह पांच बजे जम्मूतवी कोलकाता एक्सप्रेस मिलती थी। शाम के समय धामपुर के लिए कोई ट्रेन नहीं थी।
अब शाम सात बजे सरयू यमुना और शहीद एक्सप्रेस मिलेगी। रेलवे की ओर से इसका ठहराव आज से शुरू कर दिया गया है। गाड़ी संख्या 14649-50 सरयू यमुना एक्सप्रेस सोमवार, बुधवार व शनिवार को चलती है। जबकि सप्ताह के अन्य बचे चार दिन 14673-74 शहीद एक्सप्रेस का संचालन किया जाता है।
विज्ञापन


सरयू यमुना और शहीद एक्सप्रेस का ठहराव धामपुर में किया गया है। दोनों तरफ यह ट्रेन दो मिनट धामपुर स्टेशन पर रुकेगी। इससे हजारों यात्रियों को सुविधा मिलेगी, वहीं रेलवे की आमदनी भी बढ़ेगी। - एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें