फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अवैध खनन पर लगेगा अंकुश

Sat, 07 Dec 2013 12:53 AM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस की ओर से विशेष सेल का गठन किया गया है। जो जिले में कहीं भी हो रही माइनिंग को रोकने का काम करेंगे। सेल का इंचार्ज निरीक्षक बीरबल को बनाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेल में दो एएसआई, दो हेड कांस्टेबल और दो सिपाही काम करेंगे।

इस सेल में नियुक्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को दिशानिर्देश दिए गए हैं कि जिले के अधिकार क्षेत्र में जहां पर किसी प्रकार की माइनिंग करने की सूचना किसी भी माध्यम से प्राप्त होती है, तुरंत उस स्थान पर पहुंच कर अवैध रूप से खनन करने वालों को काबू किया जाए और उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

 उन्हाेंने बताया कि सभी पुलिस उपअधीक्षकों, निरीक्षकों, प्रबंधक अफसर थाना व प्रभारी पुलिस चौकियों को पुलिस अधीक्षक, यमुनानगर की ओर से निर्देश जारी किए हैं कि यदि भविष्य में किसी के अधिकार क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत प्राप्त होती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

तुरंत होगी कार्रवाई
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार कोई भी व्यक्ति कहीं भी किसी प्रकार की हो रही माइनिंग के बारे में पुलिस को सूचित कर सकता है। सूचना मिलने के तुरंत बाद माइनिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सेल के सदस्य जिले में कहीं भी हो रही माइनिंग को रोकने का काम करेंगे। सेल के सदस्य सड़क पर खुलेआम निकल रहे वाहनों को भी रोककर चेक कर सकते हैं और मौके पर ही चालान आदि कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें