फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अब थाईलैंड में पहलवानी के जौहर दिखाएंगे कुशाल

Sun, 21 Jun 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पदक जीतने के बाद कुशाल का स्वागत करतीं कोच नि​खिल की मां। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले के खंड व्यासपुर के गांव अजीजपुर कलां का छोरा जल्द ही विदेशी धरती पर कुश्ती के दांवपेंच व हरियाणवी दम दिखाएंगे। गांव के 15 वर्षीय कुशाल काजल का चयन एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए किया गया है।
यह प्रतियोगिता 25 जून से पांच जुलाई तक थाईलैंड में होंगे। इसके लिए कुशाल 25 जून को रवाना होगा। कुशाल का चयन लखनऊ में हुई प्रक्रिया के दौरान किया गया था। इसमें कुशाल ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी जगह बनाई थी। कुशाल जिले का पहले ऐसे जूनियर खिलाड़ी है, जिनका चयन एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में हुआ है। कुशाल के बेहतरीन दांवपेंच के बल उसका चयन भारतीय टीम में किया गया है।
विज्ञापन

अब वह 27 जून से पांच जुलाई तक थाईलैंड में होने वाली एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। कुशाल वर्तमान में गांव अजीजपुर कलां स्थित अखिल शर्मा पहलवान अखाड़ा में प्रशिक्षण ले रहा है। लगातार अभ्यास, अनुशासन और समर्पण के बल पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। भारतीय टीम में चयन की खबर मिलते ही गांव अजीजपुर कलां और आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों, खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव बताया और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया।
कोच निखिल शर्मा ने बताया कि कुशाल शुरू से ही मेहनती और लक्ष्य के प्रति समर्पित खिलाड़ी रहा है। मात्र दस वर्ष की आयु से ही उसने अखाड़े में हाथ आजमाना शुरू कर दिया था। बचपन से कुशाल में कुश्ती के प्रति विशेष जुनून था। उसने अपनी मेहनत व लगन से जिले व प्रदेश का नाम देशभर में रोशन किया है। कुशाल जिले का पहला ऐसा जूनियर खिलाड़ी है, जिसका चयन एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में हुआ है।
विज्ञापन

वहीं, अब थाईलैंड में भी वह अपने जिले का नाम रोशन करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि वह एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में भी शानदार प्रदर्शन कर देश के लिए पदक जीतकर नाम चमकाएगा। कुशाल की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें