फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अब ड्रोन से नालों कीे सफाई की निगरानी

Sun, 01 Jun 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम क्षेत्र में नालों की सफाई पर अब ड्रोन से निगरानी की जाएगी। ड्रोन से नालों की सफाई का वीडियो बनाया जाएगा। रोजाना की नालों की सफाई की रिपोर्ट नगर निगम आयुक्त व अन्य उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। नगर निगम आयुक्त अखिल पिलानी ने अधिकारियों व एजेंसी के ठेकेदारों को मानसून से पहले सभी नालों की पूरी तरह सफाई करने के निर्देश दिए ताकि मानसून में शहर में जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो।
बड़े नालों के साथ अब छोटे नालों की भी सफाई की जा रही है। ड्रोन से नालों की कहां सफाई नहीं हुई इसकी भी जानकारी पता लगेगी। इसके अलावा नालों में कहां गंदगी है, कहां से नाला ब्लॉक है, कहां नाले पर अतिक्रमण है इसका भी पता लगेगा ताकि इसका पता लगाकर नालों की समय पर सफाई कराई जा सके।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त अखिल पिलानी ने शहरवासियों से अपील की है कि वे नालों की सफाई में नगर निगम का सहयोग करें। अक्सर देखने में आता है कि लोग नालों में टूटा हुआ फर्नीचर, खराब बिस्तर, प्लास्टिक, पॉलिथीन, बैग, कपड़े आदि कचरा डाल देते हैं, जिससे नाले जाम हो जाते हैं। यह आदत खुद जनता के लिए मुसीबत का कारण बनती है।
विज्ञापन

आमजन से अपील है कि वे नालों में कचरा न फेंके। कचरा केवल डोर टू डोर आने वाले निगम के वाहन में ही डाले। ड्रोन से अब नालों में कचरा फेंकने वालों पर भी नजर रखी जाएगी। जो व्यक्ति नाले में कचरा डालता पाया गया, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें