फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जिला अस्पताल में होगी कोरोना मरीजों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अब जिला अस्पताल में ही कोरोना मरीजों की जांच हो सकेगी। इसके लिए आणविक प्रयोगशाला (मोलिक्यूलर लैब) का निर्माण किया जा रहा है। डीसी मुकुल कुमार ने जिला अस्पताल में बनाई जा रही आणविक प्रयोगशाला (मोलिक्यूर लैब) का निरीक्षण किया। सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने प्रयोगशाला की सभी विशेषताएं बताई। इस दौरान डीसी ने कहा कि कहा कि कोरोना काल में केवल मरीजों के सैंपल लिए जा रहे थे और जांच के लिए सैंपलों को बाहर भेजा जा रहा था। लेकिन, अब मोलिक्यूलर लैब बनने के बाद आरटीपीसीआर की जांच जिले में शीघ्र हो सकेगी। उन्होंने बताया कि इसी सप्ताह में मशीनों को स्थापित कर दिया जायेगा और प्रयोगशाला में जांच शुरू हो जायेगी। उन्होंने बताया कि शुरूआत में प्रतिदिन सौ से दो सौ सैंपलों की जांच की जाएगी। इसके बाद धीरे धीरे आठ सौ से एक हजार तक लाया जाएगा।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया नेे बताया कि मोलिक्यूलर लैब के लिए नई मशीनें मंगवाई गई हैं। जिनमें आरटीपीसीआर मशीन है, जो कोरोना की जांच करेगी। एक ओटोमेटीड आरएनए न्यूक्लीक एक्सट्रेक्शन मशीन लगाई गई है, जो सैंपल में से वायरस को अलग करती है। वायरस अलग करने बाद सैंपल की आरटीपीसीआर मशीन द्वारा जांच की जायेगी। इनके साथ दो डीप फ्रीजर व तीन बॉयोसेफ्टी कैबिनेट लगाए गए हैं। जिनमें कोरोना के सैंपलों की जांच की जायेगी। उन्होंने बताया कि कोरोना सैंपल पर कार्य बॉयोसेफ्टी कैबिनेट के अंदर किया जायेगा ताकि वायरस को फैलने से रोका जा सके।
आइसोलेशन वार्ड का किया डीसी ने निरीक्षण
डीसी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाए गए आइसोलेशन वार्ड का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड 11 बिस्तरों का बनाया गया है। जिसमें तीन पोर्टेबल वेंटिलेटर, दो बाय पैप मशीन के साथ हर बेड पर केंद्रीय ऑक्सीजन सप्लाई व ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि आइसोलेशन वार्ड के सिविल अस्पताल में शिफ्ट होने पर ईएसआई स्थित कोविड संक्रमित 50 लोगों के उपचार की व्यवस्था होगी। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डा.सुनील कुमार, प्रयोगशाला प्रभारी डॉ. चारू कालरा व डॉ. पुनीत कालडा, नर्सिंग सिस्टर सावित्री, बॉयो मेडिकल इंजीनियर अरविंद काजल, अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें