यमुनानगर। जिले में एक अगस्त से जमीन के नए कलेक्टर रेट लागू हो जाएंगे। जमीनों के रेटों में भारी उछाल आने से इसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ेगा।
वहीं, तेजी के साथ विकसित हो रहे यमुनानगर के ग्रामीण एरिया में जमीनों के कलेक्टर रेट 30 से 50 प्रतिशत तक बढ़ जाएंगे। इनमें शहर के साथ लगते कई गांव भी शामिल है, जिनकी एक एकड़ जमीन का कलेक्टर रेट एक करोड़ तक पहुंच जाएगा। इसके अलावा शहर में कुछ एक एरिया को छोड़कर ज्यादातर जगह 10 प्रतशित की बढ़ोतरी संभव है। बुधवार को अलग-अलग गांवों में शहरी एरिया के मोहल्लों में संभावित रेट की एक सूची बनाकर चस्पा कर दी गई।
250 से ज्यादा रजिस्ट्रियां
जिलेभर में रोजाना 150 रजिस्ट्रियां होती हैं पर बुधवार को पुराने कलेक्टर रेट पर रजिस्ट्री करवाने का आज अंतिम दिन रहा। ऐसे में जिले भर में 250 से ज्यादा रजिस्ट्रियां हुई। उधर, प्रस्तावित नए कलेक्टर रेट को लेकर जिला राजस्व अधिकारी तरुण सहोता ने बताया यदि किसी व्यक्ति को इन कलेक्टर रेटों पर कोई आपत्ति हो तो कार्यालय की वेबसाइट https://www.yamunanagar.nic.in पर देखकर अपने सुझाव व एतराज 31 जुलाई को दोपहर तीन बजे तक https://jamabandi.nic.in पर ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है।
नियमित हुई कॉलोनियों के कलेक्टर रेट की सूची
क्षेत्र
रिहायशी व कामर्शियल (पहले)
रिहायशी व कामर्शियल (अब)
बसंत नगर
9700 -21500
11200-23600
हनुमान कॉलोनी
8500-30500
9400-33500
केसर नगर
8500-19500
9400-21500
राधा कृष्ण
8500-19500
9200-21400
तीर्थनगर-12
8500-24000
9400-26400
बसंत नगर मौजा रटौली 8500-24000
8200-28000
गांव में प्रति एकड़ रेट कृषि व प्रति गज रिहायशी
क्षेत्र
कृषि रेट
रिहायशी रेट
अकालगढ़-52,50000,
रिहायशी-3575
अमादलपुर-30, 25000,
रिहायशी-3575
अरनौली-36,300000,
रिहायशी-3575
अहालूवाला-49,50000,
रिहायशी-3575
इशरपुर-36,30000,
रिहायशी-3575
औरंगाबाद-59,40000,
रिहायशी-3960
कनालसी-29,15000,
रिहायशी-3575
करेड़ा खुर्द-48,00000,
रिहायशी-3575
कलानौर-44,00000,
रिहायशी-3575
काठवाला-36,30000,
रिहायशी-3575
कामीमाजरा-59,40000,
रिहायशी-3960
कैल-36,30000,
रिहायशी-3575
कोतखाना-30,00000,
रिहायशी-3575