फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अब रूटों पर शाम के साथ सुबह वापसी में भी मिलीं बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर डिपो से जिले के ग्रामीण रूटों पर भी रोडवेज अफसर सर्विस सुधारने में लगे हैं। वह इसके लिए बसों के रात्रि ठहराव का सहारा ले रहे हैं। क्योंकि ज्यादातर ग्रामीण रूटों पर बसों के रात्रि ठहराव कर दिए हैं, जिससे उन रूटों पर शाम के साथ सुबह वापसी में भी बसें हो गई हैं। बता दें कि यमुनानगर डिपो पर 50 नई यूरो-6 सहित मिनी व किमी. स्कीम की बसों को मिलाकर कुल 190 हो गई हैं। बसे बढ़ने से कई रूट शुरू करने के साथ पुराने रूटों पर भी धीरे-धीरे सर्विस में सुधार किया जा रहा है। इसमें रोडवेज अफसर बसों के रात्रि ठहराव का भी सहारा ले रहे हैं। डिपो के करीब 79 रूटों पर बसों के रात्रि ठहराव हैं, जिनमें सबसे ज्यादा ग्रामीण रूटों पर हैं। इन रूटों पर शाम में यमुनानगर बस स्टैंड से बसें चलाकर रात में वहीं रुक जाती हैं और सुबह वापस यमुनानगर लौटती हैं। इससे रूटों पर यात्रियों को शाम के साथ सुबह भी बसें मिल गई हैं।
विज्ञापन


भूड़कला दोपहर 3.30, शाम 5, प्रतापनगर वाया दादुपुर शाम 4.50, प्रतापनगर प्लस पांवटा शाम 6.10, पांवटा वाया प्रतापनगर शाम 4.30, बेगमपुर-खिजराबाद शाम 4.15, हाफिजपुर प्लस हरिद्वार शाम 5.20, प्रतापनगर-चंडीगढ़ दोपहर 3.30, प्रतापनगर-जगाधरी-चंडीगढ़ शाम 4.20, बनियावाला प्लस पांवटा शाम 4.40, डमोली प्लस डारपुर प्लस पांवटा शाम 5.30, डारपुर शाम 5.15, गद्दीपुर शाम 6.00, नगली शाम 5.15, गाडवाली शाम 5.00, बडा जगूड़ी शाम 4.50, बराड़ा वाया भोगपुर शाम 4.20, मुस्तफाबाद वाया खेड़ी शाम 5.00, पाबनी वाया थाना छप्पर शाम 4.30, जागधौली-पटियाला शाम 5.30, सारन-चंडीगढ़ शाम 5.00, मुस्तफाबाद शाम 4.45, जमालपुर शाम 5.20, हिरन छप्पर 5.30, घिलौर माजरी शाम 6.00, गुमथला-चंडीगढ़ शाम 3.40, सरस्वती नगर वाया रादौर दोपहर 2.50, गुमथला शाम 5.30, मंधार दोपहर 12.30, लाल छप्पर प्लस कैथल शाम 5.05, जठलाना प्लस चंडीगढ़ शाम 4.40, कोटला-रणजीतपुर शाम 4.30, रणजीतपुर-धनौरा शाम 5.10, रणजीतपुर शाम 4.30, मंगलौर शाम 5.50, अजीजपुर-चंडीगढ़ शाम 5.50, साढौरा-नारायणगढ़ शाम 5.10 व 5.30 बजे, साढौरा-पाबनी शाम 4.30, 6.00, साढौरा शाम 6.10, गढ़ी बीरबल शाम 5.00, 5.40, 6.00, 7.00। (रूटों के दिए समय यमुनानगर बस स्टैंड से हैं।)

डिपो की बसों के सभी रूटों पर धीरे धीरे सर्विस को बेहतर किया जा रहा है। इसमें जिले के ग्रामीण रूटों पर भी फोकस किया जा रहा है। जल्द यात्रियों की डिमांड वाले सभी रूटों पर सर्विस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बालकराम, जीएम (यमुनानगर डिपो) हरियाणा रोडवेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें