फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अब दिल्ली रूट पर चलेंगी 27 बसें

Fri, 26 Jul 2024 05:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा रोडवेज की बसों में यमुनानगर से दिल्ली आने-जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। रूट पर बढ़ते यात्री देख बस सेवा का विस्तार कर दिया गया है। इसके तहत यमुनानगर डिपो की दिल्ली के लिए 27 समय बस हो गई है। पहले रूट पर 25 समय बस थी। इससे रूट के यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
यमुनानगर डिपो पर सबसे ज्यादा आय दिल्ली रूट से है। इसे ध्यान में रख रूट पर मांग मुताबिक बसों के समय किए जा रहे हैं। गत वर्ष तक यमुनानगर डिपो की रूट पर 17 से 22 समय बसें थी। पिछले वर्ष से बसों की संख्या बढ़ने पर रूट पर बसों के समय भी लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। साल पहले डिपो की 120 बसे थीं, जबकि अब 185 बसें हो गई हैं। इससे दिल्ली रूट पर बसों के समय बढ़कर 27 हो गए हैं।
विज्ञापन

इससे पहले तक 25 समय बसें थीं। इस तरह बसों के समय बढ़ने से रूट के यात्रियों को फायदा हुआ है। जिन्हें अल सुबह 3.50 बजे से शाम 6.30 बजे तक 30 समय दिल्ली के लिए बस मिल गई है। इनमें सात समय एसी बसों के भी शामिल हैं। जीएम रोडवेज संजय रावल का कहना है कि मांग मुताबिक डिपो की बसों के दिल्ली व अन्य रूटों पर समय बढ़ाए जा रहे हैं। प्रयास है कि रोडवेज बसों के यात्रियों को कोई समस्या न हो। उनकी सुगम यात्रा के लिए ज्यादा से ज्यादा सुविधा मुहैया कराई जा सके।
विज्ञापन

दिल्ली के लिए डिपो की बसों के समय
3.50, 4.15, 5.00 (एसी), 5.30, 5.50, 6.20, 6.40, 7.00 (एसी), 7.15, 7.40, 7.55, 8.30 (एसी), 9.05, 9.30, 9.50 (एसी), 10.40, 11.10, 11.30 (एसी), 12.40, 12.55, 13.25 (एसी), 14.00, 14.30 (एसी), 14.50, 15.30, 17.00, 18.30।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें