फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अपहरण नहीं, अपनी मर्जी से जीजा के साथ गई थी युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सहारनपुर से 20 वर्षीय युवती का अपहरण कर दुष्कर्म, बेचने व वेश्यावृत्ति कराने के मामले में गिरफ्तार सहारनपुर निवासी आमिर से शहर पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी को रिमांड पर लिया हुआ है। जांच में सामने आया कि युवती का अपहरण नहीं हुआ था। युवती अपनी मर्जी से अपने जीजा आमिर के साथ गई थी। उसके जीजा ने ही उसे कमरे पर ले जाकर उसके साथ गलत काम किया था। जहां तक युवती को बेचने व वेश्यावृत्ति कराने के आरोप हैं। इसकी जांच की जा रही है। शहर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया कि युवती अपनी मर्जी से अपने जीजा के साथ गई थी। बाद में उसके जीजा ने उसके साथ गलत काम किया था। युवती की ओर से शिकायत में लगाए अन्य आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सहारनपुर निवासी एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि पांच जून को उसका अपनी छोटी बहन के साथ घर के काम को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह घर से निकल गई थी। तभी उसके पास भाभी के भाई आमिर व आसिफ आए थे। दोनों ने उसे कोल्डड्रिंक पिलाई। जिसके बाद वह बेहोश हो गई थी। जब उसकी आंख खुली तो कमरे में थी। वहां पर भाभी व उसकी 23 वर्षीय भतीजी आफरीन थी। दोनों ने उससे मारपीट की। कुछ देर बाद आरोपी आमिर, आसिफ व काशिफ कमरे में आए। आमिर व आसिफ ने उसके साथ गलत काम किया। पांच दिन तक उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। फिर पुराना हमीदा में आफरीन की बहन सबा खान के घर पर लेकर आए। यहां पर सबा खान को डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया। जिसके बाद से सबा खान ने उसे कमरे में बंद रखा। आरोपी उसे नशे की गोलियां देती। रात को हर रोज कमरे में दो लोग आते और उसके साथ गलत काम करते थे। एक दिन उसने फोन से अपने भाई को संपर्क कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद वह अपने भाई के साथ वहां से निकलकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें