फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कब्जे, पेंशन और बिजली की पांच शिकायतों में से एक भी नहीं निपटी

Tue, 03 Mar 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जिला सचिवालय में आयोजित समाधान ​शिविर में ​शिकायतें सुनते अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला सचिवालय में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में अवैध कब्जे, पेंशन और बिजली के बिल से संबंधित पांच शिकायतें आईं। इनमें से एक भी शिकायत का मौके पर समाधान नहीं हो सकी। सभी शिकायतों के निपटारे के लिए संबंधित विभागों के पास भेजा गया।
सुबह 10 बजे जैसे ही समाधान शिविर शुरू हुआ। लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचने लगे। कोई नाजायज कब्जे से परेशान था तो किसी की पेंशन रुकी हुई थी। सीटीएम पीयूष गुप्ता स्वयं अधिकारियों के साथ मौजूद रहे और एक-एक फरियादी की बात सुनी। शिविर में सबसे पहले पाबनी कलां निवासी साधुराम ने अपने क्षेत्र में नाजायज कब्जे की शिकायत रखी। नगराधीश ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद यमुनानगर निवासी कर्ण केसर ने परिवार पहचान पत्र में त्रुटि सुधार का मामला उठाया। अधिकारियों को दस्तावेज जांच कर शीघ्र समाधान करने को कहा गया।
विज्ञापन

वहीं, पटरी मोहल्ला निवासी अमनदीप ने छोटे बच्चे के नाम से जारी बिजली बिल हटवाने की समस्या बताई तो संबंधित बिजली विभाग के कर्मचारी को तुरंत रिकॉर्ड जांचने के निर्देश दिए गए। विजय नगर निवासी कपिल देव ने पुलिस संबंधी शिकायत रखी, जिस पर पुलिस विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

वहीं, गांव भगवानपुर निवासी जीता राम ने कटी हुई बुढ़ापा पेंशन दोबारा शुरू करवाने की मांग रखी। समाज कल्याण विभाग को मामले की रिपोर्ट तैयार कर जल्द समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया। सीटीएम गुप्ता ने स्पष्ट कहा कि जिन मामलों का समाधान मौके पर संभव है, उन्हें तुरंत निपटाया जाए और जिनमें दस्तावेजी या अन्य जांच जरूरी है, उनमें भी अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने बताया कि अब समाधान शिविर सप्ताह में दो दिन-सोमवार और वीरवार प्रातः 10 से 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को राहत मिल सके।
शिविर के दौरान आयुष विभाग के योग विशेषज्ञ डॉ. शिव कुमार सैनी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को 10 मिनट का योगाभ्यास भी करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें