फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बजट के कई मदों में एक भी रुपया नहीं हुआ खर्च

Wed, 30 Apr 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल शर्मा
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम का बजट पेश कर अफसर शहर के विकास पर लाखों-करोड़ खर्च करने के कसीदे पढ़ते हैं, पर बजट में दर्शाए कई कामों पर एक रुपया भी नहीं खर्च पाते हैं। ऐसा ही वित्तवर्ष 2024-25 में हुआ, जिसमें कई निर्माण, मरम्मत सहित अन्य विकास कार्यों के लिए लाखों-करोड़ रुपये खर्च का बजट तय था, पर उन पर पूरे साल एक भी रुपया खर्च नहीं हो पाया।
इसका खुलासा सदन बैठक में वित्तवर्ष 2025-26 का बजट पेश करने के दौरान हुआ, जिसमें कई कामों पर वित्तवर्ष 2024-25 में खर्च की गई राशि शून्य दर्शाई गई। यही नहीं, शहर के कई जरूरी कामों के लिए वित्तवर्ष 2024-25 में न कोई खर्च का बजट था और न कुछ खर्च हुआ।
विज्ञापन

नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी का वित्तवर्ष 2024-25 में आय-व्यय का 258 करोड़ 77 हजार रुपये बजट पास हुआ था। अब वित्तवर्ष 2025-26 में इसे चार करोड़ 18 लाख रुपये बढ़ाकर 262 करोड़ 95 लाख किया गया है। दोनों वित्तवर्ष के बजट में विकास कार्यों के लिए लाखों-करोड़ रुपये खर्च किए जाने का लक्ष्य है, पर गत वित्तवर्ष के बजट में कई काम ऐसे रहे, जिनमें एक रुपये भी खर्च नहीं हो पाया।
इनमें भूमि व भवन खरीदने का 18.30 करोड़ रुपये और नगर निगम के भवन निर्माण का खर्च एक करोड़ रुपये खर्च का बजट था, पर इन दोनों हेड पर एक रुपया खर्च नहीं हुआ। वह भी तब, जब नगर निगम के लिए यमुनानगर व जगाधरी दोनों शहरों के लिए संयुक्त भवन निर्माण की कई वर्षों से मांग है। चूंकि निगम भवन तीन स्थानों पर लग रहा है, जिस कारण लोगों को कामों के लिए एक से दूसरे भवन की दौड़ लगानी पड़ रही है।
साथ ही जगाधरी में झंडा चौक व यमुनानगर में रेलवे रोड पर बने निगम के पुराने भवन खस्ता हाल हो रहे हैं और पार्किंग से लेकर अफसरों, कर्मचारियों व लोगों के सुविधाजनक तरीके से बैठने की जगह भी पर्याप्त नहीं है। इस परेशानी के चलते दोनों शहरों के लिए निगम का संयुक्त भवन जरूरी है।
हालांकि इसके लिए वर्ष 2018 में शिलान्यास, टेंडर भी हो चुका है, पर पहले गोबिंदपुरी में चिह्नित जमीन का विवाद रहा फिर दूसरी जगह जमीन चिह्नित करने में समय लगा। अब जगाधरी मंडी में डीसी कैंप ऑफिस के सामने जमीन चिह्नित है, पर काम नहीं लग पाया। इसके अलावा वित्तवर्ष 2024-25 के निगम बजट में वाहन, मशीनरी व उपकरण खरीदने के लिए एक करोड़ खर्च का बजट था, पर इस पर भी कुछ खर्च नहीं हुआ।
विज्ञापन

ऐसा तब है, जब नगर निगम द्वारा कई वाहन किराये पर लिए जाते हैं। ऐसे ही पब्लिक पार्किंग व स्टेडियमों के मरम्मत व रखरखाव का 15 लाख रुपये, कम्युनिटी सेंटर के मरम्मत का 30 लाख रुपये, श्मशान घाटों के मरम्मत का एक करोड़ रुपये, व पेड़ों की छंटाई का तीन लाख रुपये, स्टाफ क्वार्टर के मरम्मत व रखरखाव का पांच लाख रुपये, स्टॉर्म वाटर ड्रेन के मरम्मत व रखरखाव का 30 लाख रुपये खर्च का बजट था, पर इन पर एक रुपया खर्च नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें