फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: समाधान शिविर में मौके पर एक भी शिकायत का नहीं हो सका निपटारा

Fri, 29 Aug 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
समाधान ​शिविर में ​​शिकायतें लेकर पहुंचे लोग। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला सचिवालय में वीरवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सीटीएम पीयूष गुप्ता के समक्ष 16 शिकायतें पहुंची। मौके पर एक भी शिकायत का निपटारा नहीं हो सका। सभी शिकायतें निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेजी गई है।
उन्होंने संबंधित विभाग के अफसरों को हिदायत देते हुए कहा कि शिविर के माध्यम से आने वाली शिकायतों में कोई कोताही न बरतें। हर हाल में लोगों की समस्या का समाधान हो चाहिए। इसके अलावा प्रत्येक प्रार्थी की समस्याओं का मौके पर ही निपटान करने का भरसक प्रयास भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब ये शिविर सप्ताह में दो दिन सोमवार व वीरवार सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं। पूर्व की भांति जिला व उपमंडल दोनों स्तरों पर शिविर का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्तरीय समाधान शिविर जिला सचिवालय के सभागार में तथा उपमंडल स्तर के समाधान शिविर व्यासपुर, छछरौली व रादौर में स्थित एसडीएम कार्यालय में आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य है जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना, ताकि समस्याओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सुलझाया जा सके। इस मौके पर डीएसपी कंवलजीत, कष्ट निवारण समिति सदस्य रोशन लाल शर्मा, कार्यकारी प्रदेश सदस्य कैप्टन बीके मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें