संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए विभाग की ओर से योजना चलाई जा रही है। इसका उद्देश्य किशोरों, युवाओं, महिलाओं व बुजुर्गों को खेलों के प्रति जागरूक करना और उनका रुझान बनाना है। तीन महीने में एक भी आवेदन नहीं मिला है।
विभाग की ओर से नगर निगम, निकायों व पंचायतों में खेल उपकरण वितरित किए जाते हैं। योजना के तहत जनवरी में विभाग की ओर से इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसके लिए जिले की सभी पंचायतों व नगर निगम को पत्र भेजकर सूचित भी किया गया था। आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड पर किए जा सकते हैं।
तीन महीने में विभाग के पास एक भी आवेदन नहीं आया है। ऐसे में खेल विभाग ने तमाम जिला अधिकारियों को इसके बारे में पत्र भेजा है। खेल विभाग ने डीसी, सभी एसडीएम, सभी बीडीओ, तहसीलदार और निगम अधिकारियों को पत्र भेजकर आवेदन मांगें हैं।