फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लोकसभा चुनाव के लिए 29 से शुरू होगा नामांकन

Sat, 27 Apr 2024 05:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




यमुनानगर। 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 29 अप्रैल को गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। उसके बाद 29 अप्रैल से चार मई तक उम्मीदवारों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

सात मई को नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल की जाएगी जबकि नौ मई को उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके उपरांत 25 मई को मतदान होंगे तथा चार जून को मतगणना उपरांत नतीजे घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन




जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि अंबाला लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार डीसी एवं आरओ अंबाला तथा कुरुक्षेत्र लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार संबंधित डीसी एवं आरओ को अपना नामांकन करवाएंगे। यदि कोई उम्मीदवार ऑनलाइन नामांकन करना चाहता है तो उसे आनलाइन फार्म भरने उपरांत उसकी हार्ड प्रति संबंधित आरओ को जमा करवानी होगी।
विज्ञापन


चुनाव लड़ने वाले सभी अभ्यर्थियों को चुनाव प्रचार के दौरान कम से कम तीन बार खर्च रजिस्टर चेक करवाना जरूरी है। सभी राजनीतिक दल, चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी सुनिश्चित करें कि चुनाव प्रचार के दौरान जो भी बैनर पोस्टर आदि प्रिंट करवाए उस पर प्रिंटिंग प्रेस का नाम व पता सहित छपवाने वाले का भी ब्योरा हो। अगर इस मामले में अवहेलना की गई तो आरपी एक्ट 1951 की धारा 127 ए के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें