व्यासपुर। आदिबद्री में बाइक पर घूमने गए दो दोस्त दो दिन बाद भी घर नहीं लौटे। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
नगली 264 निवासी खुशीराम व तरसेम ने बताया कि उनका 19 साल का बेटा रोहित अपने एक दोस्त के साथ पर पर सवार होकर रविवार को सुबह आदिबद्री में पूजा अर्चना के लिए गए थे। उन्होंने मंदिर की सीढ़ियों के बाइक खड़ी की थी। साथ ही आदिबद्री घूमने की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट भी की थी। कुछ देर के पश्चात उनको फोन पर संपर्क किया गया तो मोबाइल बंद आया। तलाश करे के दौरान उनकी बाइक मंदिर की सीढ़ियों के पास ही खड़ी मिली। मामले की सूचना जानकारी मिलते ही पुलिस ने सर्च अभियान चला दिया है। संवाद