फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पीएम रूट पर 200 मीटर परिधि में पार्किंग नहीं

Sat, 12 Apr 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। कैल में 14 अप्रैल को आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पीएम रूट के मार्ग के दोनों ओर वाहन पार्किंग पर प्रतिबंध रहेगा। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत धारा 163 के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिलाधीश पार्थ गुप्ता ने जारी आदेशों में कहा कि प्रधानमंत्री के रूट वाले मार्ग पर दोनों तरफ 200 मीटर की परिधि में जहां वाहन पार्किंग पर प्रतिबंध रहेगा, वहीं इस रूट के 200 मीटर की परिधि में हथियार लाठी, डंडा, लोहे की रोड, तलवार, चाकू व अन्य किसी प्रकार का हथियार ले जाने पर पाबंदी रहेगी। प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल व रूट के दोनों तरफ 500 मीटर की परिधि में किसी प्रकार का प्रदर्शन व धरना लगाने पर प्रतिबंध रहेगा। जो भी व्यक्ति आदेशों की अवहेलना करेगा, उसके खिलाफ बीएनएसएस की धारा 223 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें