फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण से कोई नहीं रहे अछूता : गुप्ता

विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ से जानकारी लेते डीसी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीसी पॉर्थ गुप्ता ने मंगलवार को नाहरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सभी का टीकाकरण कराया जाए। कोई भी व्यक्ति टीकाकरण से अछूता न रहे।
उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज संबंधित कार्ड बनवाने के कार्य की जांच की। वहीं केंद्र में लैब, सफाई व्यवस्था, नर्सिंग रूम, महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, दवा स्टोर, डेंटल ओपीडी, टीबी जांच केंद्र का निरीक्षण किया। इसके अलावा स्टॉफ के बारे में जानकारी ली। डीसी ने लोगों से कोरोना बचाव की दोनों टीके लगवाने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभी कोरोना का खतरा समाप्त नहीं हुआ है। डीसी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को क्षेत्र व अन्य लोगों को कोरोना बचाव का टीका लगवाने के लिए जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। डीसी ने कहा कि सभी का प्रयास होना चाहिए कि परिवार, रिश्तेदारी, आसपास, पड़ोस, दोस्त बांधु में कोई भी कोरोना बचाव टीकाकरण से अछूता न रहे। ताकि कोरोना संक्रमण को जड़ से समाप्त किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड में अपना नाम संबंधित पोर्टल पर चेक करें।
सिविल सर्जन विजय दहिया ने बताया कि 2011 के सर्वे के अनुसार लाभार्थियोें के आयुष्मान कार्ड नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों में एक व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बना है, वह अपने परिवार के सभी सदस्यों का नाम पोर्टल पर दर्ज करवा लें। जिले में अभी तक एक लाख 90 हजार आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। इस दौरान एसएमओ डॉ. सुमिता, डॉ. गोल्डी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें