फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पहले दिन एक भी नामांकन नहीं

Fri, 06 Sep 2024 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। विधानसभा चुनाव के लिए वीरवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन को लेकर जिला प्रशासन व आयोग की ओर से सभी तैयारियां समय से पहले ही पूरी कर ली गई थी। वीरवार को सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने क्षेत्र की चुनाव ड्यूटी पर मौजूद रहे, परंतु इस दौरान कोई प्रत्याशी नामांकन करने नहीं पहुंचा।
उपमंडल अधिकारी जगाधरी कार्यालय के अलावा रादौर व साढौरा में भी किसी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। ऐसे में सभी अधिकारी व कर्मचारी खाली बैठे रहे। साढौरा विधानसभा के प्रत्याशी बिलासपुर एसडीएम कार्यालय, रादौर के प्रत्याशी रादौर एसडीएम कार्यालय में नामांकन करेंगे। जगाधरी व यमुनानगर विस क्षेत्र के लिए जगाधरी एसडीएम कार्यालय में नामांकन किए जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ नामांकन प्रक्रिया को लेकर जिला प्रशासन व सुरक्षा बल पूरी तरह अलर्ट हैं। नामांकन प्रक्रिया अधिकारियों के अलावा सीसीटीवी की निगरानी में होगी। नामांकन के लिए चार घंटे का निर्धारित किया गया है। सभी क्षेत्रों में 12 सितंबर तक सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक प्रत्याशी नामांकन कर सकते हैं। इसके अलावा नामांकन कक्ष के 100 मीटर के दायरे में वाहन लाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि विस चुनाव के लिए पहले दिन किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। जिले की साढौरा आरक्षित विधानसभा क्षेत्र, जगाधरी विधानसभा क्षेत्र, यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र व रादौर विधानसभा क्षेत्र में कोई नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि नामांकन के समय प्रत्याशी के साथ केवल चार व्यक्तियों को कक्ष में प्रवश दिया जाएगा। नामांकन इमारत पूरी तरह से सीसीटीवी की निगरानी में होगी। नामांकन की प्रक्रिया 12 सितंबर तक चलेगी तथा 13 सितंबर को छंटनी की जाएगी। जबकि 16 सितंबर को नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन


एसडीएम कार्यालय रादौर में नामांकन करने को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। थाना रादौर प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह चुनाव को लेकर पुलिस कर्मचारियों की टीम के साथ तैनात रहे। पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया। एसडीएम रादौर जयप्रकाश ने बताया कि पहले दिन कोई नामांकन नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि नामांकन को लेकर कक्ष के आसपास कड़ी सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। इसके लिए नियमावली निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें