फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीईआरटी पाठ्यक्रम नहीं हुआ लागू, निजी स्कूलों की महंगी किताबे कर रही जेब ढीली

Sun, 10 Apr 2016 01:07 AM IST
yamunanagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला लोकसभा क्षेत्र से पार्टी अध्यक्ष अमरपाल आर्य के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जगाधरी के एसडी स्कूल के बाहर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने करीब घंटे भर निजी स्कूलों के खिलाफ नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। बाद में मौके पर पहुंचे जगाधरी एसडीएम प्रेमचंद को प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन सौंपा। इसमें शासन व प्रशासन से फीस व किताबों के नाम पर निजी स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी पर अंकुश लगाने की मांग की गई।
विज्ञापन


शनिवार सुबह आम आदमी पार्टी के जिला कार्यकर्ता अंबाला लोकसभा अध्यक्ष अमरपाल आर्य के नेतृत्व में जगाधरी के एसडी स्कूल के बाहर एकत्रित हुए। इसके उपरांत कार्यकर्ता स्कूल गेट के बाहर धरने पर बैठ गए और स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान अमरपाल आर्य, योगेश सेठी, प्रिया ने कहा कि आज तक एनसीईआरटी की पुस्तकों को निजी स्कूलों में अनिवार्य नहीं किया जा सका है। जबकि सीबीएसई बोर्ड द्वारा सभी स्कूल प्रमुखों के लिए एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लगाने के बारे में आदेश जारी हो चुके है। बावजूद इसके आज तक किसी भी निजी स्कूल में पाठ्यक्रम लागू नहीं हुआ और वह मनमाने ढंग से मंहगी किताबे लगाते हैं, जिससे बच्चों के अभिभावकों की जेब पर काफी बोझ पड़ता है।

अभिभावकों को आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ता है, क्योंकि निजी स्कूलों द्वारा लगाई गईं पुस्तकें हर वर्ष अधिक कीमत पर खरीदनी पड़ती हैं। इसको लेकर आप कार्यकर्ता कई बार जिला शिक्षा अधिकारी से मिल चुके हैं और इस बारे लिखित में अवगत करवा चुके हैं, लेकिन उन्होंने आज तक इस पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि रि-एडमीशन के लिए दोबारा फीस ली जाती है। इसके साथ-एनुअल चार्जिज भी स्कूलों द्वारा लिए जाते हैं।
विज्ञापन


जबकि स्कूलों की ओर से हर वर्ष माह फीस वृद्धि, हर साल वर्दियां बदलने समेत ट्यूशन फीस, बिल्डिंग फंड सहित कई बड़े चार्जिज लगाने के आदेश जारी कर दिए जाते हैं।  इस पर संबंधित विभाग द्वारा कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। उन्होंने कहा कि वह इसका पूर जोर विरोध करते हैं और अगर कार्रवाई न हुई तो आंदोलन जारी रखेंगे। स्कूल के बाहर धरने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। बाद में मौके पर पहुंचे जगाधरी एसडीएम प्रेमचंद को प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें