फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्ले नहीं दाने, कांग्रेस चली भुनाने : मनोहर लाल

Mon, 23 Sep 2024 05:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस की तो वही हालत हैं, जैसी कहावत है कि पल्ले नहीं दाने कांग्रेस चली भुनाने। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र दिल्ली से जारी हुआ, कांग्रेस का रिमोट भी दिल्ली में होगा, जैसे मनमोहन सिंह ने रिमोट से सरकार को चलाया है। मनोहर लाल रविवार को जगाधरी अग्रसेन काॅलेज में भाजपा उम्मीदवार कंवरपाल गुर्जर के समर्थन में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता को बहकाने का काम कर रही है, हरियाणा का इतिहास रहा है जिसकी केंद्र में सरकार होती है उसी की राज्य में सरकार बनती है। तीसरी बार भी हरियाणा में भाजपा की सरकार बनेगी। पिछले 10 साल से भाजपा की सरकार रही है, इससे कांग्रेस में हताशा है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेत्री कुमारी सैलजा के भाजपा में ज्वाइन करने के मीडिया के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह रणनीति है और रणनीति का खुलासा नहीं किया जाता। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस की हताशा का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि वह अपना सीएम चेहरा तक नहीं अनाउंस कर पा रहे हैं। कांग्रेस ने अभी से बंदर बांट शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस मौके पर जगाधरी विस क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कंवरपाल गुर्जर, उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, पूर्व चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, हिमाचल के पांवटा साहिब से विधायक सुखराम चौधरी, हिमाचल के चौपाल विधानसभा से विधायक बलबीर वर्मा, पूर्व मेयर मदन चौहान, मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, प्रियंक शर्मा, पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग , संयोजक रामपाल सिंह नम्बरदार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति जौहर, अश्वनी सिंगला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें