फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शहर में नहीं हो रही फॉगिंग, 24 दिन में मिले डेंगू के 26 मरीज

Sun, 26 Oct 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हालात ये हैं कि हर दिन डेंगू के औसत एक-दो केस स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में चढ़ रहे हैं। गत 24 दिनों में डेंगू के 26 नए मरीज मिल चुके हैं। डेंगू के बढ़ती मरीजों की संख्या को देख स्वास्थ्य विभाग की टीमें सतर्क हैं, पर नगर निगम प्रशासन उदासीन दिख रहा है। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी क्षेत्र में फॉगिंग नहीं हो रहीं है। जनप्रतिनिधि व लोग फॉगिंग कराने की मांग कर रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार 30 सितंबर तक डेंगू के इस साल मिले कुल मामले 31 थे, जो अब अक्तूबर के 25 दिनों में बढ़कर 57 हो चुके हैं। यानी 25 दिन में 26 डेंगू मरीज मिले हैं, जिनमें दो नए केस शनिवार को रिकॉर्ड में आए। अब विभाग को प्रतापनगर के गांव कोट मुस्तरका में 57 वर्षीय आदमी व कैंप की जसवंत कॉलोनी में 12 वर्षीय किशोर डेंगू से ग्रसित मिले हैं। दोनों को बुखार आने पर सेंपल लिए गए थे, जिनकी रिपोर्ट में उन्हें डेंगू होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी से वार्ड 14 के पार्षद प्रतिनिधि नवनीत, वार्ड सात से पूर्व पार्षद रामआसरा भारद्वाज, वार्ड आठ से पूर्व पार्षद विनोद मरवाह ने कहा कि नगर निगम ने कुछ समय पहले फॉगिंग कराई थी, पर डेंगू के मामले अब बढ़ रहे हैं। इसलिए नगर निगम प्रशासन को वार्ड वार फॉगिंग करानी चाहिए।
शहर के आजादनगर निवासी अनिल कुमार, यमुना विहार निवासी रमन शर्मा, दशमेश कॉलोनी निवासी सतेंद्र यादव ने कहा कि उनकी कॉलोनियां पश्चिमी यमुना नहर की पटरी के साथ लगती है, जहां जलभराव रहता है, इसलिए यहां मच्छर भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में डेंगू मलेरिया का खतरा है। नगर निगम प्रशासन को यहां जल निकासी का प्रबंध कर फॉगिंग करानी चाहिए।
डिप्टी सिविल सर्जन (मलेरिया) डॉ. सुशीला सैनी ने कहा कि इस साल अब तक डेंगू के 57 केस मिल चुके हैं। डेंगू व मलेरिया से जागरूकता से ही बचा जा सकेगा। लोग घरों व आसपास में सफाई रखें। कहीं भी अधिक समय तक पानी न भरा रहने दें। बुखार के लक्षण होने पर सेंपलिंग कराएं। सप्ताह में एक दिन घरों व दुकानों पर ड्राई डे जरूर मनाएं।
लक्षण होने पर कराएं जांच

डेंगू के मरीज को सिर दर्द, मांसपेशियों, हड्डी या जोड़ों में दर्द, उल्टी आना, पेट की खराबी, आंखों के पीछे वाले हिस्से में दर्द और त्वचा पर चकत्ते या लाल रंग के दाने निकलते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि लक्षण नजर आते ही तुरंत जांच करानी चाहिए।

बचाव के लिए यह करें

फुल बाजू के कपड़े पहनें। मच्छरदानी का प्रयोग करें। रोजाना तीन लीटर से ज्यादा पानी पीएं। घर में गमले, कूलर व बर्तन में पानी जमा न होने दें। धारीदार मच्छर शरीर पर बैठे तो तत्काल सतर्क हो जाएं। पानी जमा मिले तो मिट्टी का तेल या डीजल डाल दें।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में जरूरत के अनुसार फॉगिंग कराई जा रही है। इसको लेकर जहां भी मांग है, वहां फॉगिंग कराने के निर्देश देंगे। - सुमन बहमनी, मेयर, नगर निगम यमुनानगर जगाधरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें