फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नालों से नहीं हो रही जलनिकासी

Sun, 15 Jun 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। नालों की सफाई करवाने के बावजूद पानी की निकासी न होने से लोग परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि नगर पालिका के कर्मचारी नालों की सफाई तो कर रहे हैं, लेकिन पानी की निकासी नहीं हो रही है। पानी का ठहराव कर्मचारियों की खानापूर्ति को उजागर कर रहा है।
शहरवासी प्रदीप, सुरेश, रमेश, सतीश, सोनू, राजेश, कुलबीर, रोहित ने बताया कि नगर पालिका ने शहर में नालों की सफाई के लिए कर्मचारी लगाए हैं। कर्मचारी नालों की सफाई करते चले जाते हैं, परंतु पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। शहर के कॉलेज रोड, छिंबी मोहल्ला, कच्चा घाट व अन्य जगह नाले ओवरफ्लो होने लगे हैं। कच्चे घाट वाले नाले की अभी तक सफाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका कारण नालों पर अवैध कब्जा होना कारण बताया जाता है। नालों की सफाई न होने से लोगों को बीमारी का खतरा सताने लगा है। नपा की ओर से न तो कभी वार्ड नंबर 2 में ठीक से फॉगिंग स्प्रे करवाया गया और न ही कभी अच्छे से नालियां करवाई गई। अधिकारी कार्यालय से शहर का जायजा ले रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि नालों की सफाई ठीक से करवाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें