फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नहीं लगा लक्की के हत्यारों का सुराग

Mon, 05 Aug 2024 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन





यमुनानगर। गांव कूलचंदू निवासी 21 वर्षीय लक्की खुराना के हत्यारोंं का पुलिस दो दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस को घटनास्थल से जो बाइक मिली है। पुलिस उसके मालिक का भी पता नहीं लगा पाई। न ही लक्की को फोन कर बुलाने वाला का पता लगा पाई। मामले का सुलझाने के लिए छप्पर थाना पुलिस समेत दो टीमें लगी है।
कूलचंदू निवासी लक्की खुराना का शव शनिवार सुबह उधमगढ़ के पास सड़क किनारे खेत में मिला था। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता रिंकू राम ने बताया था कि शुक्रवार की रात नौ बजे बेटे ने उसके साथ ही बैठकर खाना खाया था। लगभग साढ़े नौ बजे उसके पास उसके किसी दोस्त का फोन आया था। इसके बाद वह दोस्त से मिलने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद नहीं लौटा।
विज्ञापन

पहले उन्होंने उसकी तलाश की, फिर रात भर उन्होंने उसका इंतजार किया। उसका मोबाइल भी बंद आता रहा। सुबह लगभग सात बजे ग्रामीण खेतों की ओर गए तो लक्की का शव पड़ा मिला और उसकी हत्या का पता लगा। जिस तरह से घटनास्थल पर निशान मिले। उससे साफ है कि लक्की को डंडों से पीट-पीटकर मारा गया। छप्पर पुलिस ने मामले में अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया हुआ है।
विज्ञापन

थाना छप्पर प्रभारी रामपाल ने बताया कि लक्की के हत्यारोपियों का पता लगाने के लिए दो टीमें लगी हैं। मृतक को फोन करने वालों की जानकारी के लिए नंबर भी ट्रेसिंग पर लगाया है। मौके से बरामद बाइकके मालिक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें