फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पुलिसकर्मी के भाई के हत्यारों का सुराग नहीं

Sun, 30 Mar 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मानकपुर औद्योगिक क्षेत्र में 21 मार्च को हुई पुलिसकर्मी के भाई की हत्यारों का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई। हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से परिजनों में रोष है। कार्रवाई की मांग के लिए जल्द परिजन पुलिस अधीक्षक को मिलेंगे।
उल्लेखनीय है कि 21 मार्च की सुबह मानकपुर औद्योगिक क्षेत्र में यमुनानगर पुलिस में तैनात एएसआई के भाई भारत भूषण का शव मिला था। जिसकी गर्दन रेतकर हत्या की गई थी। उसी समय पुलिस लगातार हत्याकांड का खुलासा करने का प्रयास का रही है। पुलिस ने मृतक की कॉल डिटेल के आधार पर कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

। इसके बावजूद भी पुलिस को हत्याकांड का खुलासा करने के लिए कोई सबूत हाथ नहीं लगा। यही नहीं पुलिस की अब तक की जांच में हत्या के पीछे के कारण तक भी स्पष्ट नहीं हुए हैं। उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है मामले में कि अलग-अलग टीमें लगातार छानबीन कर रही हैं। एएसपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। कुछ तथ्य सामने आएं हैं। उनकी तस्दीक की जा रही है। जल्द हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें