फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, सीएम विंडो पर पहुंची शिकायत

Tue, 07 Apr 2026 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी वर्कशॉप रोड स्थित तारापुरी कॉलोनी निवासी गुरप्रीत कौर ने सोमवार को सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज कराते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि कोर्ट के आदेश होने के बावजूद स्थानीय स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

गुरप्रीत कौर, पत्नी रविंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने थाना फर्कपुर क्षेत्र में स्थित एक निजी पैलेस के खिलाफ कई बार शिकायत दी है। आरोप है कि पैलेस में देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाया जाता है और बारातों के दौरान आतिशबाजी व शोर-शराबा होता है, जिससे आसपास के लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि बारात में आने वाले लोग घरों के बाहर शराब पीते हैं, गंदगी फैलाते हैं और अशोभनीय हरकतें करते हैं, जिससे कॉलोनी का माहौल खराब हो रहा है और लोगों में असुरक्षा की भावना बनी हुई है।
गुरप्रीत कौर के अनुसार, इस मामले को लेकर मोहल्लावासी वर्ष 2018 से 2025 तक कानूनी लड़ाई लड़ चुके हैं और कोर्ट ने उनके पक्ष में आदेश भी दिए हैं। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम और पुलिस एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर कार्रवाई से बच रहे हैं, जिससे उन्हें बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं। शिकायतकर्ता ने डीसी से मांग की है कि संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश देकर सख्त कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें