फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निश्चल चौधरी दूसरी बार बने भाजयुमो जिलाध्यक्ष

Mon, 30 Nov 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी का स्वागत करते भाजपा पदा​धिकारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के रूप में निश्चल चौधरी को लगातार दूसरी बार जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी पुनर्नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं और युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने खुशी जताई है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि निश्चल चौधरी ने पिछले कार्यकाल में युवा मोर्चा के संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य। दोबारा जिम्मेदारी मिलना उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यकर्ताओं के बीच स्वीकार्यता को दर्शाता है। नियुक्ति के बाद निश्चल ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि युवा मोर्चा को और मजबूत बनाया जाए तथा अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी की विचारधारा और राष्ट्रसेवा के कार्यों से जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि युवा किसी भी संगठन की ताकत होते हैं। निश्चल के नेतृत्व में युवा मोर्चा संगठन की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का कार्य करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें