फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फाल्गुन रंगभरी एकादशी पर निकाली निशान यात्रा

Sat, 28 Feb 2026 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यासपुर। श्री श्याम सेवा ट्रस्ट व्यासपुर की ओर से शुक्रवार को फाल्गुन रंगभरी एकादशी के शुभ अवसर पर भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया। सरस्वती अजात आश्रम के महंत स्वामी कृष्णानंद सरस्वती ने खेड़ा मंदिर व्यासपुर से पूजा पाठ के साथ पूरे विधि विधान से यात्रा को रवाना किया। श्री खेड़ा मंदिर कमेटी के प्रधान अनिल कक्कड़, राकेश बेदी सहित अन्य सदस्यों ने फल वितरित कर यात्रा के साथ चल रहे लोगों व महिलाओं का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अमित मंगला की पूरी टीम व मार्केट कमेटी चेयरमैन विपिन सिंगला, समाज सेवी मुकेश बंसल भी यात्रा के साथ रहें। यात्रा में महिलाओं ने अपने हाथों में ध्वज लेकर यात्रा की अगुवाई की। यात्रा खेड़ा मंदिर से शुरू होकर व्यासपुर पुलिस स्टेशन, अग्रसेन चौक, शिव चौक से होते हुए जटहेड़ी श्री श्याम मंदिर में पहुंची। बीच रास्ते में जगह-जगह पर श्रद्धालुओं द्वारा जलपान व पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें