निशा यादव ने यूपीएससी में पाया 187वां स्थान
यमुनानगर। यूपीएससी की परीक्षा में गुरुग्राम निवासी निशा यादव ने 187वां स्थान पाया है। निशा फिलहाल यमुनानगर में सीटीएम के पद पर कार्यरत है। वह जुलाई से यहां तैनात हैं। इससे पहले वह कुरुक्षेत्र में बतौर सीटीएम रह चुकी हैं। निशा यादव ने साल 2020 में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में देशभर में 503वां स्थान प्राप्त किया था। उन्होंने बताया कि वह तीन साल से परीक्षा के लिए परिश्रम कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाई रखी। ब्यूरो