फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पोस्टर मेकिंग स्पर्धा में निरंजना नागरा प्रथम

Sat, 20 Sep 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रतियोगिता की विजेता प्रतिभागियों के साथ अध्यापिकाएं। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज के लीगल लिटरेसी सेल ने प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति तथा कानूनी साक्षरता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिताओं में पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, डिक्लेमेशन, पोएट्री रेसिटेशन तथा पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन शामिल रहीं। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में निरंजना नागरा ने प्रथम, रिया ने द्वितीय व कीर्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में नीलाक्षी प्रथम, तनवी द्वितीय तथा दीपाली तृतीय स्थान पर रहीं। डेक्लामेशन प्रतियोगिता में गुरनूर कौर ने प्रथम, गीतिका ने द्वितीय, ईशा चनाना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं प्राची शर्मा और हर्षिता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। पोएट्री रेसिटेशन में तनिषा कुमार प्रथम, हर्षिता द्वितीय, नीलाक्षी तृतीय और जकिया नाज को सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में रुचिका मेहता प्रथम, सृष्टि द्वितीय, हर्षिता तृतीय रहीं। वहीूं हर्षिका यादव को सांत्वना पुरस्कार मिला। निर्णायक मंडल में डॉ. रमनीत कौर, डॉ. वंदना सिंह एवं डॉ. अंजु मित्तल शामिल रहीं। कॉलेज की निदेशक डॉ. वरिंदर गांधी एवं प्राचार्या डॉ. सुखविंदर कौर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारते हैं बल्कि उनमें आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का भी विकास करते हैं। संचालन डॉ. दिलशाद कौर, मोनिका चोपड़ा, करमजीत कौर और डॉ. अमृत कौर ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें