फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पराली जलाने पर नौ किसानों से वसूला जुर्माना

Sun, 13 Oct 2024 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। खेतों में पराली जलाने वाले किसानों पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों ने सख्त कदम उठाना शुरू कर दिया है। थाना रादौर में घिलौर गांव के किसान रघुबीर सिंह के खिलाफ शनिवार को केस दर्ज किया गया। जिले में पराली जलाने के आरोप में यह पहली एफआईआर है। वहीं अभी तक जिले में पराली जलाने के अभी तक 14 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से नौ मामलों में किसानों से 22500 रुपये जुर्माना वसूला जा चुका है।
सेटेलाइट के माध्यम से जिले में पराली जलाने के कुल 14 मामले सामने आ चुके हैं। परंतु इनमें से 9 मामले ही ट्रेस हो पाए हैं। जब कि तीन जगह ट्रेस नहीं हो पाई। इसके अलावा एक आग अन्य जिले की है। वहीं एक जगह पर आग बीड़ी, सीगरेट की वजह से लगी मिली। शेष 9 मामलों में किसानों पर 2500 रुपये प्रति एकड़ की दर से 22500 रुपये जुर्माना वसूला गया। आग लगने के सबसे ज्यादा छह मामले रादौर में ही सामने आए हैं।
विज्ञापन


कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के एपीपीओ डॉ. सतीश अरोड़ा ने बताया कि डीसी कैप्टन मनोज कुमार के निर्देशानुसार पराली जलाने वाले किसानों की पहचान करके कार्रवाई की जा रही है। उनके नेतृत्व में ग्राम स्तर पर पटवारी, ग्राम सचिव, कृषि विभाग की अधिकारियों की कमेटी बनाई हुई है।
यह कमेटी अपने क्षेत्र में नजर रखते हैं कि कहीं पर खेतों में पराली तो नहीं जलाई जा रही। यदि कहीं आग लगी मिलती है तो वह उसकी पहचान करके सूचना देते हैं। जिससे किसान पर जुर्माना करने के अलावा एफआईआर भी कराई जा सकती है। घिलौर गांव के किसान रघुबीर सिंह पर इसी कड़ी में थाना रादौर में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

यदि कहीं पर आग लगती है तो आम आदमी भी इसकी सूचना जिला प्रशासन को दे सकता है। उसका नाम गुप्त रखा जाएगा। एपीपीओ डॉ. सतीश अरोड़ा ने बताया कि आमजन पुलिस विभाग के डायल 112 पर भी फोन करके पराली में लगाई जा रही आग की सूचना दे सकते हैं। पुलिस की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंचेगी। जिसके माध्यम से पराली जलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें