फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रदेश स्तरीय दौड़ स्पर्धा के लिए निकुंज चयनित

Tue, 03 Sep 2024 06:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से करवाई गई जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता में एसडी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल के निकुंज पंवार ने अंडर-19 आयु वर्ग दौड़ में पहला स्थान पाया। इस पर उसका चयन प्रदेश स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
प्राचार्या उषा शर्मा ने बताया कि इससे पहले निकुंज ने खंडस्तर पर प्रथम स्थान पाया था। जिसके बाद निकुंज का चयन जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया था। यह प्रतियोगिता 31 अगस्त को दिल्ली पब्लिक स्कूल में करवाई गई थी। निकुंज ने अंडर-19 आयु वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया था। इस दौरान निकुंज ने 100 व 200 मीटर में पहला स्थान पाया। निकुंज ने स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल, क्षेत्र व अभिभावकों का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिलास्तरीय प्रतियोगिता जीतने के बाद निकुंज का चयन प्रदेश स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता 6 से 8 सितंबर को भिवानी में होगी। निकुंज ने बताया कि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में पहला स्थान पाना उसका लक्ष्य है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए वह कड़ी मेहनत कर रहा है। निकुंज के शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय प्रबंधन समिति व प्राचार्य उषा शर्मा ने उसे बधाई व आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। स्कूल पहुंचने पर निकुंज का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें