फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डंकी रूट से विदेश भेजने वाले के घर पर एनआईए की दबिश

Fri, 08 Aug 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
एनआईए की टीम द्वारा छापेमारी के दौरान मौके पर तैनात पुलिस कर्मचारी। - फोटो : बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद का नामांकन करते हरवीर सिंह।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। लोगों को डंकी रूट से विदेश भेजने का काम करने वाले गांव नगला साधान की माजरी के निवासी जयकुमार के घर पर वीरवार सुबह एनआईए की टीम ने दबिश दी। टीम ने चार घंटे तक घर पर जांच की। बताया जा रहा है कि जयकुमार दुबई गया है। टीम को आरोपी जयकुमार की पत्नी अमरजीत कौर व माता जगीरो देवी घर पर ही मिली। टीम ने जयकुमार की पत्नी अमरजीत कौर का मोबाइल व एक डायरी को अपने कब्जे में ले लिया है।
एनआईएके इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह टीम के साथ सुबह छह बजे नगला साधान माजरी में जयकुमार के घर पर देने के लिए पहुंचे। आरोपी जयकुमार ने कुछ समय पहले साढौरा क्षेत्र के युवक शुभम कुमार को डंकी रूट से अमेरिका भेजा था। उसे बाद में अमेरिका से डिपोर्ट कर दिया गया था। इस पर साढौरा पुलिस ने जयकुमार के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। इसी मामले में एनआईए ने आरोपी जयकुमार के घर पर दबिश दी है।
विज्ञापन

टीम ने घर में रखी अलमारी, बेड व अन्य सामान की तलाशी ली। पता चला है कि जयकुमार पिछले काफी समय से क्षेत्र व दूरदराज के युवकों को अमेरिका व अन्य देशों में भिजवाने को लेकर सक्रिय रहा है। जो मूल रूप से गांव झगुडी के डेरे का रहने वाला बताया जा रहा है। जिसने कुछ समय पहले पास के गांव नगला साधान की माजरी में नया घर बनाया था।
जयकुमार का बेटा मोहित इंग्लैंड में स्टूडेंट वीजा पर गया है। जयकुमार डंकी रूट से युवकों को विदेश भेजने के नाम पर कई बार विवादों के घेरे में आ चुका है। रादौर क्षेत्र के कुछ युवकों को विदेश भेजने के नाम पर वह पहले भी विवादों के घेरे में आ चुका है। जयकुमार ने कुछ समय के लिए लाडवा में इंद्री चौक के पास युवको को विदेश भेजने के लिए अपना कार्यालय भी खोला था। बाद में विवादों के चलते उसने कार्यालय बंद कर दिया था।
इससे पहले 3 जुलाई को सीबीआई की टीम ने गांव सिकंदरा में एक ट्रैवल एजेंट के घर पर छापेमारी कर 51 लाख रुपये, 9 पासपोर्ट व कुछ विदेशी मुद्रा भी बरामद की थी। सीबीआई के डीएसपी अंकित शर्मा ने सिकंदरा निवासी अशोक कुमार के घर पर रेड कर यह राशि बरामद की थी।
विज्ञापन

अशोक कुमार ने भी अंबाला के एक युवक को डंकी रूट से यूएसए भेजा था। इसे बाद में डिपोर्ट कर दिया गया था। इस प्रकार पिछले एक महीने के दौरान देश की 2 बड़ी एजेंसियों ने डंकी रूट से विदेश भेजने वाले दो एजेंटों के रादौर क्षेत्र में ठिकानों पर जांच की की है। एजेंसियों की कार्रवाई से युवकों को विदेश भेजने वाले एजेंटों में अफरातफरी मची है।

एनआईए की टीम द्वारा छापेमारी के दौरान मौके पर तैनात पुलिस कर्मचारी।- फोटो : बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद का नामांकन करते हरवीर सिंह।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें