यमुनानगर के चोपड़ा गार्डन, तिलक नगर और गांव सुडेल सहित डेढ़ दर्जन जगहों पर पुलिस की स्पेशल टीमों ने एक साथ रेड की है। यह रेड अब भी चल रही है। हालांकि पहले इसे एनआईए की रेड बताया गया था।
बताया जा रहा है यह रेड उन लोगों के घर पर की गई जिनके गैंगस्टर या फिर नशे की तस्करी से तार जुड़े हैं। टीमों ने सभी जगहों से एरिया को सील करके रखा हुआ है । यहां तक रेड के दौरान दो डीएसपी की भी तलाशी ली गई उसके बाद ही स्पेशल टीमों ने अंदर आने की अनुमति दी। हालांकि इस मामले में स्पेशल टीम में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है लेकिन सूत्रों के हवाले से पता चला है कि तिलक नगर के रहने वाले गुरप्रीत उर्फ चीमा व उसके भाई हरप्रीत दोनों के घर टीमों ने तड़के ही छापेमारी कर दी थी। पुलिस की टीमें मकानों को सील करने के बाद दस्तावेजों को भी खंगाल रही है । लेकिन बताया जा रहा है यह रेड शाम तक जारी रह सकती है।