फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एनएचएम कर्मचारियों ने बारिश में प्रदर्शन कर लगाया जाम

Mon, 12 Aug 2024 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हड़ताल पर चल रहे एनएचएम कर्मचारियों ने रविवार को जिला नागरिक अस्पताल के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। कर्मचारी तेज बारिश के बीच सड़क के बीचोबीच बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सड़क जाम रहने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया तो वह आंदोलन को और तेज कर देंगे। फिलहाल हड़ताल का स्वास्थ्य सेवाओं पर काफी असर पड़ रहा है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। एनएचएम कर्मचारी 26 जुलाई से हड़ताल पर हैं। तब से उनका धरनाजिला नागरिक अस्पताल परिसर में सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर चल रहा है। कुछ दिनों से कर्मचारियों ने क्रमिक अनशन भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

रविवार को भी कर्मचारियों का धरना दोपहर तक शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था। अचानक कर्मचारियों ने रोष मार्च निकालने का निर्णय लिया। जैसे ही कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए जिला अस्पताल के गेट पर पहुंचे तो तेज बारिश होने लगी। कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए अस्पताल के सामने जगाधरी-यमुनानगर रेलवे स्टेशन रोड के बीचोबीच बैठ गए और जाम लगा दिया।
काफी देर तक वह नारेबाजी करते रहे। देखते ही देखते यमुनानगर से जगाधरी की तरफ जाने वाली लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं कुछ लोग परेशानी से बचने के लिए मधू चौक से कन्हैया साहिब चौक होते हुए तो अन्य छोटी लाइन से होते हुए जगाधरी की तरफ गए। एनएचएम कर्मचारी साझा मोर्चा के प्रधान अमित गुर्जर ने कहा कि एनएचएम कर्मचारी इतने दिन से काम छोड़ कर हड़ताल पर बैठे हैं। जिससे कर्मचारियों के साथ-साथ मरीजों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

सरकार उनकी मांगे मानने को तैयार नहीं है। एनएचएम कर्मचारी अपने काम को ईमानदारी से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी नेताओं की सरकार से बात हो चुकी है फिर भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा। परंतु कर्मचारी भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। जब तक मांगें पूरी नहीं होती तब तक एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें