फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एनएचएम कर्मचारियों ने थाली-चम्मच बजाकर निकाला रोष मार्च

Thu, 01 Aug 2024 07:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल के छठे दिन बुधवार को मुकंंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में चल रहे धरना स्थल से जगाधरी के अग्रसेन चौक तक रोष मार्च निकाला। हाथों में थाली-चम्मच बजाते हुए कर्मचारी अग्रसेन पहुंचे। यहां पर पुलिस ने चौक पर कृषि मंत्री कंवरपाल के आवास की तरफ जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग की हुई थी। इसलिए एनएचएम कर्मचारियों ने चौक पर ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का पुतला जलाया। इसके बाद कर्मचारी धरनास्थल पर लौट आए। कर्मचारियों की हड़ताल फिलहाल दो अगस्त तक के लिए है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एनएचएम कर्मचारी पांच दिन से सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर धरना दे रहे हैं। बुधवार को कर्मचारियों ने रोष मार्च निकालने का निर्णय लिया। वे अपने हाथों में थाली-चम्मच बजाते हुए अस्पताल से अग्रसेन चौक जगाधरी की तरफ बढ़े। जैसे ही प्रशासन को इसकी भनक लगी तो उन्होंने तुरंत अग्रसेन चौक पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। डीएसपी राजेश कुमार व थाना शहर जगाधरी एसएचओ नरेंद्र राणा ने खुद मोर्चा संभाला। अग्रसेन चौक पर बैरिकेडिंग कर दी गई ताकि कोई भी प्रदर्शनकारी कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर के आवास की तरफ न जा सके। इस दौरान पुलिस लाइन से भारी संख्या में पुलिस बल भी चौक पर पहुंच गया। यहां पर काफी देर तक नारेबाजी करते हुए कर्मचारियों ने पुतले में आग लगा दी।
एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रधान अमित गुर्जर ने कहा कि एनएचएम कर्मचारी रेगुलर कर्मचारियों से ज्यादा काम कर रहे हैं। फिर भी सरकार उन्हें पक्का नहीं कर रही। सरकार कर्मचारियों का शोषण कर रही है। फिलहाल उन्होंने दो अगस्त तक हड़ताल का आह्वान किया है। यदि मांगे नहीं मानी जाती तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें