फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमई को गाली देने पर राज्यमंत्री के खिलाफ भड़के आप कार्यकर्ता, जमकर की नारेबाजी

Tue, 16 Feb 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में नगर निगम के एमई को गाली देने का मामला तुल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को जहां नगर निगम मेयर व पार्षदों ने राज्य मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोला, वही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर गुबार निकाला। उन्होंने मंत्री के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की।  
विज्ञापन


नगर निगम के एमई को गाली देने पर भड़के आप कार्यकर्ता मंगलवार को पार्टी के जिला अध्यक्ष डा राजेश सैनी की अध्यक्षता में जगाधरी के हुडा सेक्टर 18 स्थित पार्क में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने राज्य मंत्री कृष्ण बेदी व भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सैनी ने कहा कि सोमवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी यमुनानगर में कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने आएं और नगर निगम के एमई को भरे मंच पर अपशब्द कहे। इतने बड़े पद पर रहते हुए जनसेवक को ऐसी बातें शोभा नहीं देती।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी इसका विरोध करती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मंत्री के खिलाफ जल्द से जल्द कोई कार्रवाई नहीं की गई तो आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगी। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार गुंडागर्दी पर उतर आई है और लोगों की आवाज दबाने का काम कर रही है।

दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं। देश के युवा जो देश की रीड की हड्डी है उनको झूठे केसों में फंसाकर जेल में डाला जा रहा है। ऐसे लोगों की आवाज को दबाया जा रहा है। प्रदर्शन में अनिल प्रजापति, योगेश सेठी, शशी गुप्ता, अरविंद्र सिंह, जंगशेर राणा, बालकृष्ण सेठी, गुरदेव सैनी, त्रिलोचन सिंह, गगन, प्रेम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें