फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैल्डिंग करते हुए झुलसा कर्मचारी

Sat, 13 Feb 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। बुड़िया क्षेत्र के गांव मुकारमपुर स्थित एक फैक्ट्री में वेल्डिंग कर रहा एक कर्मचारी झुलस गया। कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीबीपुर गांव निवासी नासीम मुकारमपुर स्थित एक टायर की फैक्ट्री में काम करता था। इस फैक्ट्री में टायर जलाकर तेल आदि निकालने का काम किया जाता है। बताया जा रहा है कि नासीम फैक्ट्री में बायलर के पास वेल्डिंग कर रहा था। इसी दौरान मशीनरी से तेज चिंगारियां निकलने लगी।

ये चिंगारियां वहां काम कर रहे नासीम के शरीर पर गिर गई। इससे उसके कपड़ों में आग लग गई और वह बुरी तरह से झुलस गया। नासीम के चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां काम कर रहे दूसरे कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने नसीम को उठाया और उसे तुरंत सिविल अस्पताल जगाधरी लेकर गए। लेकिन हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना पाते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें