फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर डिवाइडर पर चढी बच्चों से भरी स्कूल बस

Fri, 22 Jan 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 जगाधरी-पांवटा साहिब रोड पर किशनपुरा गांव के पास एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर डिवाईडर पर चढ गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। स्कूल बच्चों से भरी हुई थी। यह हादसा बस के स्टेयरिंग में आई खराबी के कारण बताया जा रहा है। दिल्ली पब्लिक स्कूल, जगाधरी की स्कूल बस सुबह के समय खिजराबाद से बच्चों को स्कूल ले जाने के लिए आई थी। 
विज्ञापन


स्कूल बस के चालक के अनुसार वीरवार सुबह लगभग आठ बजे जब स्कूल बस किशनपुरा गांव के पास पहुंची तो बस के स्टेयरिंग की टाई राड में दिक्कत होने के बाद बस अनियंत्रित होकर किशनपुरा चौक पर बने डिवाडर पर चढ गई और बंद हो गई। बस में लगभग 16 बच्चे सवार थे। स्कूल बस के साथ हुए हादसे की सूचना मिलने पर खिजरबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी स्कूली बच्चों को स्कूल की दूसरी बस से स्कूल पहुंचाया गया। खिजराबाद थाना प्रभारी बरखा राम का कहना है कि सुबह स्कूल बस की हुई दुर्घटना बस में आई टैक्निकल दिक्कत के कारण हुई है। सभी स्कूली बच्चे सुरक्षित हैं। किसी को चोट नहीं आई है।

वर्जन ::::::
हमारे स्कूल की सभी बसें निर्धारित नार्म्स को पूरा करती है। पूरे जिले मेें बसों के रख-रखाव में हम पहले नंबर पर है। यह हादसा स्कूल बस में अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण हुआ है। बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं। उन्हें तुरंत ही स्कूल की दूसरी बस में स्कूल ले आया गया था।
विज्ञापन

- डॉ. अनीता शर्मा, प्रिंसिपल, दिल्ली पब्लिक स्कूल।

स्कूल-कॉलेज बसों के हादसे
- छछरौली-लेदी मार्ग पर पिछले साल बिलासपुर में निजी स्कूल की बस सड़क से नीचे उतर कर पलट गई थी। इस हादसे में बस में सवार आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए थे।
- करीब दो साल पहले बाईपास पुल के नजदीक एक -निजी गर्ल्स कॉलेज की बस बाइक सवार को बचाते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में करीब दो दर्जन छात्राएं घायल हो गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें