फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खच्चर मंडी में आए लग्जरी गाड़ी की कीमत के घोड़े

Wed, 25 Nov 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपालमोचन मेले में लगी खच्चर मंडी में विभिन्न प्रांत से लग्जरी गाड़ी की कीमत के घोड़े लाए गए। मंडी में दो से 15 लाख के तो कई घोड़े बिकने के लिए आए। वहीं इस बार सबसे महंगा घोड़ा पंजाब के गांव शाहपुर से पवन लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


ये 30 माह का सुल्तान नामक घोड़े की करीब 15 लाख कीमत बता रहे हैं। इसकी ऊंचाई करीब 65 इंच है। घोड़े के मालिक पवन को लोग इसकी मनचाही कीमत देने को तैयार हैं, लेकिन उन्होंने इसे बेचने से मना कर दिया। चूंकि उनका कहना है कि यह घोड़ा नस्ल सुधार के लिए रखा है। इससे ही उन्हें हर माह 60 हजार की कमाई हो जाती है। इसी तरह

कुरुक्षेत्र के गांव दूधला निवासी सतपाल साढ़े तीन वर्षीय राजा नाम के घोड़े को लेकर पहुंचे। राजा की कीमत लगभग 11 लाख रुपये आंकी जा चुकी है, किंतु सतपाल का कहना है कि वह उसे शोक के तौर पर पाल रहे हैं और वह उसे बेचना नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा मोहाली के जसबीर ने कहा कि उसके साढ़े पांच माह के सफेद घोड़े की कीमत सवा लाख लगी है। इसके अलावा खच्चर मंडी में  आए घोड़ों का डांस आकर्षण का केंद्र रहा। घोड़े ट्रैक्टर पर लगे स्टीरियो में चल रहे पंजाबी गानों पर थिरकते दिखे। मेले में और सड़क से जा रहे लोग घोड़ों का डांस देखने के लिए दौड़े चले आए।

बता दें कि हर वर्ष मेले के दौरान पशु मेले में लोग घोडों व खच्चरों की खरीद-फरोख्त करते हैं। इस दौरान घोड़े व खच्चरों से संबंधित सामान जैसे घोड़े की सजावट, घोड़े पर बैठने की काठी, सवार के पैर रखने की रकाब, लगाम, गले में बांधने वाली घंटियां व घूंघरू तथा घोड़े व खच्चरों से संबंधित अन्य सामान की बिक्री भी होती है। इस वर्ष भी मेला में हजारों घोड़े व खच्चर खरीद-फरोख्त के लिए आए।

पशु पालन विभाग व बुकर इंडिया द्वारा मेला में पहुंचे घोड़ों व खच्चरों के स्वास्थ्य पर विशेष नजर रखी जाती है। उनकी स्वास्थ्य रक्षा के लिए उनका फ्री इलाज व दवाइयों दी गई। इस खच्चर मेले में पशु पालन विभाग के डॉक्टर अरविंद वर्मा रघुबीर सिंह, प्रकाश व प्रीतम सिंह ने सेवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें