फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं सुनते निगम अधिकारी, लोगों ने खुद ही उठाई झाड़ू

Mon, 02 Nov 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली से पहले ट्विनसिटी को साफ-सुथरा बनाने के लिए नगर निगम ने सफाई अभियान शुरू किया है मगर कृष्णा नगर में निगम का सफाई अभियान अब तक नहीं पहुंचा। ऐसे में कॉलोनी की महिलाओं ने खुद ही सफाई करने का निर्णय लिया। रविवार को महिलाओं ने झाड़ू लेकर सफाई की।
विज्ञापन


कृष्णा नगर निवासी पुष्पा रानी, स्वर्ण भाटिया, शाीला शर्मा, जोगिंद्रो, रेखा, कुलवंत कौर ने बताया कि कॉलोनी में गंदगी पसरी हुई है। कई कई दिन तक सफाई कर्मचारी नहीं आते, जिससे सड़कों पर कचरा बिखरा रहता है।

कुछ दिन पहले निगम की ओर से शहर में सफाई अभियान शुरू किया गया है, अब तक कोई सफाई कर्मचारी उनकी कॉलोनी में नहीं आया। ऐसे में मजबूरी में महिलाओं ने खुद ही झाड़ू उठा ली। पुष्पा ने बताया कि उनके घर के सामने खाली प्लॉट है, जहां अर्से से गंदगी पड़ी है।
विज्ञापन


गौरव व संजीव ने बताया कि वैसे तो कोई सफाई कर्मचारी आता नहीं है। चार दिन पहले दो कर्मचारी आए थे, जिन्होंने नाली से गाद निकाली थी। चार दिन बीत गए, उस गाद को उठाने अब तक कोई नहीं पहुंचा।

सीएम विंडो पर भी दे चुके हैं शिकायत : लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले सीएम विंडो पर शिकायत दी थी। जिसमें चांदपुर गुरुद्वारे के साथ वाली गली को ठीक करने की मांग की गई थी। उम्मीद थी कि कुछ कार्रवाई होगी, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ।

लोगों ने बताया कि उनकी कॉलोनी में सफाई कर्मचारी नहीं है। सप्ताह में एक दो दिन कर्मचारी आते हैं और वार्ड की मुख्य सड़क की सफाई करके चले जाते हैं। अंदर कॉलोनियों में कोई देखने भी नहीं आता।

मोनू, अमन व वंश ने बताया कि करीब 20 दिन पहले ओवरलोडिड ट्रैक्टर ट्राली निकाली थी। जिससे सड़क धंस गई और नाली भी टूट गई। सड़क धंसने से पेयजल आपूर्ति का पाइप भी टूट गया।

जलापूर्ति विभाग के कर्मचारी पेयजल आपूर्ति ठीक करके चले गए। नगर निगम की ओर से सड़क व नाली को ठीक करने को कोई नहीं पहुंचा। दो कर्मचारी आए थे, सड़क पर मलबा डालकर चले गए।

नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर हरजीत सिंह का कहना है कि ऐसा नहीं हो सकता है। कॉलोनी में सफाई नियमित तौर पर करवाई जाती है और साथ ही कचरा भी उठाया जाता है।

इसे चेक करवाएंगे और जल्द ही गंदगी उठवा दी जाएगी। सफाई अभियान के तहत वार्ड पार्षद की रायशुमारी से वार्ड में सफाई करवाई जाती है। जहां पार्षद को जरूरत होती है वहां कर्मचारी भेजे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें