फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विनसिटी के विकास पर एक करोड़ होंगे खर्च

Fri, 30 Oct 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद रतनलाल कटारिया ने सांसद स्थानीय विकास योजना के तहत एक करोड़ दो लाख रुपये मंजूर किए हैं जिनसे यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम क्षेत्र में 13 विकास कार्य होंगे।
विज्ञापन


इसमें यमुनानगर जोन में करीब 57 तथा जगाधरी जोन में 46 रुपये खर्च होंगे। उन्होंने अंबाला लोकसभा क्षेत्र में आने वाले यमुनानगर के खंडों में शौचालय बनवाने के लिए 10-10 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। साथ ही सांसद ने दावा किया कि जल्द ही विकास कार्य के लिए केंद्र सरकार से और ग्रांट जारी करवाई जाएगी।  

यहां ये होंगे विकास कार्य
सांसद की ओर से जारी ग्रांट से 13 विकास कार्य होंगे। इनमेें वार्ड नंबर दो के गांव जडौदा में गली व पानी निकासी के लिए नाले का निर्माण करवाया जाएगा। जिस पर दस लाख खर्च होंगे। इसी तरह वार्ड नंबर तीन में हनुमान मंदिर से योगेश फोटो स्टूडियो तक साइड बर्म व ड्रेनज पर पांच लाख खर्च होंगे।
विज्ञापन


इसी तरह 6.74 लाख से वार्ड में 90 नए स्ट्रीट लाइट्स कनेक्शन होंगे। वार्ड नंबर चार की सरस्वती कॉलोनी तथा वार्ड नंबर छह की सावनपुरी में दस-दस लाख से गलियों व नालियों का निर्माण करवाया जाएगा।  यमुनानगर के वार्ड नंबर सात में दस लाख की लागत से इंटरलॉकिंग ब्लॉक का काम करवाया जाएगा।

वार्ड नंबर आठ की प्रोफेसर कॉलोनी मेें नाले को कवर करने व कमला नगर पार्क के सुधार सांसद निधि से दस लाख रुपये खर्च होंगे। वार्ड नंबर नौ में प्यारा चौक से सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू के घर तक बर्म को इंटरलॉकिंग ब्लाक से पक्का किया जाएगा। इस पर भी दस लाख रुपये लागत आएगी।

इसके अलावा वार्ड नंबर 18 के फर्कपुर सड़क व नाली के निर्माण पर दस लाख खर्च होंगे। वार्ड नंबर 19 में तिलक नगर में दस लाख से पक्का नाला बनाया जाएगा।

दस लाख से लगेंगी एलईडी
शहर में एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाने पर भी दस लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सांसद निधि कोष से शहर के विभिन्न वार्ड में ये लाइटें लगेंगी। इससे बिजली की बचत होगी। साथ ही ये लाइटें देखने में भी अच्छी व आकर्षक लगती हैं।  

निगम में शामिल गांवों का भी होगा जल्द विकास
सांसद कटारिया ने कहा कि नगर निगम में शामिल गांवों का भी जल्द ही विकास होगा। पिछली सरकार के समय में प्रति व्यक्ति साढ़े तीन रुपये फंड दिया जाता था। भाजपा सरकार में यह फंड बढ़ाकर सात रुपये प्रति व्यक्ति कर दिया गया है। निगम में शामिल गांव के विकास के लिए जल्द ही बजट जारी होगा। जिससे निगम में शामिल गांव का शहरी तर्ज पर विकास होगा।

गो शालाओं को बनाया जाएगा आधुनिक  
सांसद ने कहा कि प्रदेश में गो शालाओं के विकास के लिए सरकार की ओर से 165 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे जिससे प्रदेश की सभी गोशालाओं को आधुनिक बनाया जाएगा। सरकार की ओर से बजट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें