फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिला बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारी आज लेंगे शपथ

Wed, 16 Sep 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिला बार एसोसिएशन जगाधरी के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को होने जा रहा है। समारोह सुबह 11 बजे जगाधरी न्यायालय परिसर स्थित बार रूम में होगा। 11 सितंबर को चुनाव में अधिवक्ताओं ने नई कार्यकारिणी का चुनाव किया था।
ऐसा पहली बार हो रहा है कि एसोसिएशन पदाधिकारियों के रूप में के साथ दो महिलाएं शपथ ग्रहण कर रही हैं। वहीं, शपथ ग्रहण के कारण बुधवार को न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं की ओर से वर्क सस्पेंड रखा गया है। बुधवार को अधिवक्ता अदालत संबंधी काम नहीं करेंगे। इसमें प्रधान पद के लिए अधिवक्ता दिनेश चौहान सहित उपाध्यक्ष धर्मवीर राठी, महिला उपाध्यक्ष गरिमा सिंह खुराना, महासचिव पंकज शर्मा, संयुक्त सचिव सीमा कांबोज और कोषाध्यक्ष सुमित मणि शपथ लेंगे।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन की ओर से जारी सूचना के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह के बाद नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की ओर से अभिनंदन समारोह भी रखा गया है। निर्वाचन अधिकारी एवं वरिष्ठ बार सदस्य गुरमेल सिंह मानीपुर ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में सभी अधिवक्ताओं के साथ न्यायायिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा व्यासपुर के अधिवक्ता भी कार्यक्रम शामिल होंगे। इसके बाद 17 सितंबर को व्यासपुर बार एसोसिशन का शपथ ग्रहण समारोह होगा।
विज्ञापन

पहली बार दो महिलाएं लेंगी शपथ

जिला बार एसोसिएशन के इतिहास में पहली बार दो महिलाएं एक साथ शपथ ग्रहण करने जा रही है। इस दौरान गरिमा सिंह खुराना उपाध्यक्ष और सीमा कांबोज संयुक्त सचिव पद की शपथ ग्रहण करेंगी। यह दोनों ही पद काउंसलि की ओर से महिला आरक्षित किए गए हैं। महिलाओं की 30 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इस बार छह में से दो पद महिला आरक्षित किए गए थे। इसके लिए 11 सितंबर को मतदान हुए थे। 30 प्रतिशत भागीदार मिलने से महिला अधिवक्ताओं में भी भारी उत्साह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें