फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नन्ही प्रोजेक्ट से नवजात बच्चियों को मिल रही बर्थ किट

Thu, 15 Oct 2026 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। सिविल अस्पताल में जन्म लेने वाली बच्चियों और उनकी माताओं की मदद के लिए अधिवक्ता मानिक लूथरा की ओर से चलाया जा रहा नन्ही प्रोजेक्ट जरूरतमंद परिवारों के लिए सहायक साबित हो रहा है। वर्ष 2020 में शुरू की गई इस पहल के तहत नवजात बच्चियों को बर्थ किट और माताओं को पौष्टिक आहार वितरित किया जाता है। यह अभियान पिछले कई वर्षों से लगातार जारी है।
विज्ञापन

नवरात्र पर्व के दौरान अस्पताल में जन्म लेने वाली बच्चियों के लिए यह पहल विशेष रूप से चलाई जा रही है। अस्पताल में नवरात्र शुरू होने से अब तक 31 नवजात बच्चियों को बर्थ किट वितरित की जा चुकी हैं। अभियान के तहत नवरात्र के शेष दिनों में भी रोजाना जन्म लेने वाली बच्चियों को बर्थ किट देने की योजना है। इस पहल का उद्देश्य नवजात बच्चियों के परिवारों को शुरुआती जरूरतों में सहयोग देना और माताओं के पोषण का ध्यान रखना है। बर्थ किट में बच्चियों के लिए जरूरी सामग्री दी जाती है, जबकि माताओं को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाता है। इस सेवा कार्य में अभिनव थापर, वैशाली और अंकित भी मौजूद रहे। नन्ही प्रोजेक्ट के माध्यम से नवजात बच्चियों के स्वागत के साथ उनके परिवारों को सहयोग देने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें