फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में खुलेगा सौगातों का पिटारा

Sun, 01 Jan 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
विज्ञापन
pic - फोटो : यमुनानगर
विज्ञापन
यमुनानगर। नया साल में जिला वासियों को ढेरों सौगात मिलेंगी। कई सरकारी घोषणाएं इस साल धरातल पर नजर आएंगी। वहीं कुछ महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट भी सिरे चढ़ेंगे। यमुनानगर जिले मेें चार विधानसभा क्षेत्र हैं। चारों सीटों पर भाजपा के विधायक हैं। नए साल में चारों विधानसभा क्षेत्रों में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बाक्स-
यमुनानगर : खजूरी रोड से होगी जल निकासी, पक्की होगी नहर की पटरी
नए साल में हलके के लिए कई मुख्य प्रोजेक्ट व विकास कार्य करवाए जाएंगे। फतेहपुर पुल से लेकर सहारनपुर रोड पुल तक पश्चिमी यमुना नहर के किनारे पक्की पटरी बनाई जाएगी। बाडी माजरा पुल को तोड़कर नया पुल बनाया जाएगा। पुल के आसपास नहर के दोनों ओर घाट बनाए जाएंगे। खजूरी रोड पर गंदा पानी जमा होने की समस्या इस साल पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। खजूरी रोड पर पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इस पानी को खजूरी रोड पर वाटर टैंक बनाकर स्टोर किया जाएगा, जहां से पानी को पम्पिंग मशीन से पश्चिमी यमुना नहर पार जम्मू कॉलोनी में स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाया जाएगा। रिंग रोड का निर्माण कार्य इस साल दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बनने से शहर से गुजर रहे नेशनल हाइवे पर यातायात का दवाब काफी कम हो जाएगा।  फव्वारा चौक से बूडिय़ा चौक तक सड़क को सिक्स लेन किया जाएगा।
घनश्यामदास अरोड़ा, यमुनानगर विधायक
बाक्स-
साढौरा : बिलासपुर, सरस्वती नगर व साढौरा में डाली जाएगी सीवरेज
-नए साल में साढौरा मेें 200 करोड़ से अधिक के विकास कार्य करवाए जाएंगे। कालेआंब से सरावां, बिलासपुर से रणजीतपुर व बिलासपुर से जगाधरी तक सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। इसे अलावा साढौरा से रणजीतपुर रोड तक वाया सबीलपुर, रत्तूवाला तथा साढौरा से रणजीतपुर वाया रतौली, मिर्जापुर व कोटड़ा सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। बिलासपुर, सरस्वती नगर व साढौरा में सीवरेज डाली जाएगी। बिलासपुर में बस अड्डे व रसूलपुर में 66 केवी सब पावर स्टेशन का निर्माण करवाया जाएगा। इस साल बिलासपुर में सरकारी कॉेलज के निर्माण का शिलान्यास कर काम शुरू हो जाएगा। साढौरा में युवाओं को स्टेडियम मिल जाएगा। आदिबद्री को हिमाचल प्रदेश से जोड़ने के लिए पुल का निर्माण करवाया जाएगा। वहीं सिख साम्राज्य की पहली राजधानी लौहगढ़ तक पहुंचने के लिए भगवानपुर में पुल बनाया जाएगा।
विज्ञापन

 चौधरी बलवंत सिंह, साढौरा विधायक
बाक्स-
जगाधरी : दूर होगी जगाधरी में जलभराव की समस्या
जगाधरी शहर में 21 करोड़ रुपये से सीवरेज डाले जाएंगे। इसके अलावा परवालो में एसटीपी के लिए 80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। परवालो सीवरेज ट्रीटमेंट बनने से जगाधरी में जलभराव की समस्या दूर हो जाएगी। जगाधरी शहर में 15 करोड़ रुपये से गलियों का निर्माण करवाया जाएगा। इस साल खिजराबाद में तहसील कार्यालय खुल जाएगा। खिजराबाद में आईटीआई व बस स्टैंड का निर्माण करवाया जाएगा। खिजराबाद व छछरौली के सरकारी अस्पताल को अपग्रेड किया जाएगा। छछरौली के सरकारी कार्यालय में नया ब्लाक बनाया जाएगा, जिससे यहां विद्यार्थियों की संख्या बढे़गी। तेलीपुरा से नवाजपुर व दमोपुरा से हंगोली नए पुलों का निर्माण किया जाएगा। मोकारमपुर से शहजादवाला तक सड़क का निर्माण करवाया जाएगा।


चौधरी कंवरपाल, विधानसभा अध्यक्ष व जगाधरी विधायक-
बाक्स-
रादौर : यमुना पार बनेंगे बिजली के टॉवर
रादौर मेें इस साल सरकारी कॉलेज का निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा। इस सत्र से दाखिले भी शुरू हो जाएंगे। यमुना नदी पार हरियाणा की जमीन पर लगे बिजली के खंभे हर साल बाढ मेें गिर जाते हैं। इस साल यमुना पार बिजली के टावर लगाए जाएंगे जो कि बाढ में नहीं गिरेंगे। यमुना के किनारे पर ठोकरें बनाई जाएंगी ताकि यमुना से लगते गावों में बाढ़ का खतरा न रहे। इस साल रादौर में एसडीएम कोर्ट चालू हो जाएगी। टोपरा कलां गांव में पर्यटक स्थल बनकर तैयार कर लिया जाएगा। सहारनपुर-कुरुक्षेत्र स्टेट हाइवे को पिपली तक फोर लेन करवाया जाएगा। डिच ड्रेन व नालों की सफाई करवाई जाएगी।
श्याम सिंह राणा, मुख्य संसदीय सचिव व रादौर विधायक
बाक्स-
-सरकारी विभागों में बढे़ंगी जन सुविधाएं
स्वास्थ्य : ट्रामा सेंटर में मिलेगी सीटी स्कैन की सुविधा, हार्ट, कैंसर के मरीजों के लिए बनेगी नई बिल्डिंग-
सिविल अस्पताल यमुनानगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय दहिया ने बताया कि इस साल ट्रामा सेंटर में मरीजों को सीटी स्कैन की सुविधा मिल जाएगी। ट्रामा सेंटर के नजदीक नॉन कम्यूनिकेबल डिसीज की नई बिल्डिंग बनेगी, जिसमें कंसर व हार्ट के मरीजों के लिए 12 बेड की सुविधा व अन्य चिकित्सकीय साजो-सामान होंगे। यमुनानगर सिविल अस्पताल की पार्किंग को नए सिरे से व्यवस्थित किया जाएगा।
बाक्स-
रोडवेज : बेड़े में आएंगी 32 नई बसें-
जीएम रोडवेज रविंद्र पाठक ने बताया कि इस साल रोडवेज के बेड़े में 32 नई बसें शामिल की जाएंगी। ये बसें 31 मार्च से पहले मिलने की उम्मीद है। इन बसों को राजस्थान, हिमाचल प्रदेश व यूपी के जिलों में चलाया जाएगा। नई बसें आने पर यमुनानगर से  अजमेर, जयपुर, बालाजी, मनाली, बैजनाथ, धर्मशाला, ऋशिकेश व मुरादाबाद के लिए मिलेगी सीधी बस सर्विस मिलेगी। दस नई बसों को दिल्ली रूट पर डालकर उस रूट की 10 पुरानी बसों को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के रूट पर लगाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां भी बसों की कमी हैं, उसे दूर किया जाएगा।
बाक्स-
शिक्षा : यमुनानगर में केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए भेजा जाएगा प्रपोजल, चार स्कूल होंगे अपग्रेड-
प्राइवेट स्कूलों में फीस बढोत्तरी को लेकर इस साल शिक्षा विभाग सख्ती बरतेगा। जिला शिक्षा अधिकारी आनंद चौधरी ने बताया कि जिले के सभी प्राइवेट स्कूलों को निर्देश दिए गए है कि वे आगामी शिक्षा सत्र में बच्चों से ली जाने वाली फीस का ब्यौरा शिक्षा विभाग की अधिकृत साइट में आन लाइन भरे और भरे गए फार्म की कॉपी संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करवाएं।  
वहीं यमुनानगर में केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए प्रपोजल प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी। इसके अलावा जिले के चूहड़पुर कलां, लेदी व कलेसर के हाई स्कूल को अपग्रेड कर सीनियर स्कूल बनाने के लिए प्रपोजल भेजी जाएगी। घाड़ क्षेत्र के मोहदीनपुर गांव के मिडिल स्कूल को अपग्रेड कर हाई स्कूल बनाने के लिए भी प्रपोजल भेजी जाएगी। बोर्ड के रिजल्ट में सुधार के लिए प्रिंसिपल व हेड मास्टर की स्पेशल वर्कशाप आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें