फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वार्डों में 4.61 करोड़ बनेगी से बनेंगी नई गलियां, नालियां, सामुदायिक केंद्र

Thu, 24 Jul 2025 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। नगर निगम विभिन्न वार्डों में चार करोड़ 61 लाख 80 हजार रुपये के विकास कार्य कराने जा रहा है। इनमें विभिन्न वार्डाें में लगभग 2.28 करोड़ से मरम्मत कार्य होंगे। इसके अतिरिक्त नई गलियों, नालियों, सामुदायिक केंद्रों का निर्माण व अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। सभी विकास कार्यों के प्रशासनिक अनुमति मिलने के बाद टेंडर जारी कर दिए गए है। टेंडर अलॉट होते ही विकास कार्य शुरू होंगे।
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा 19.36 लाख की लागत से वार्ड 17 के शिव नगर में सोनिया के घर से गोविंद पंडित के घर से होते हुए छोटा लाल के घर तक, जुगनू की दुकान से बाबा बालक नाथ मंदिर तक और अमित के घर से शारदा के घर तक गलियों व नालियों का निर्माण किया जाएगा। वार्ड 20 के तिलक नगर में पानी निकासी के लिए 4.52 लाख की लागत से नम्रता एंटरप्राइजेज से मंगत राम के घर तक गलियों के किनारे एनपी अंडरग्राउंड पाइप लाइन डाली जाएगी। वार्ड 16 के हरबंसपुरा और इंदिरा गार्डन में 10.25 लाख की लागत से नीलकंठ डेयरी से पीर तक और गुरु रविदास मंदिर वाली में पानी निकासी के लिए पाइप लाइन डाली जाएगी। 4.60 लाख की लागत से वार्ड 17 के कैंप में बंसी किराना स्टोर से तेजेंद्र सिंह के घर तक गली और नालियों का निर्माण किया जाएगा।
-


नव स्वीकृत कॉलोनी में बनेगी गलियां व नालियां -

21.16 लाख की लागत से वार्ड 19 की नई स्वीकृत कॉलोनी जवाहर नगर 3 में विभिन्न गलियों व नालियों का निर्माण किया जाएगा। 13.12 लाख की लागत से प्रोफेसर कॉलोनी में जेके इलेक्ट्रीकल से ललित के घर तक गली व नालियों का निर्माण किया जाएगा। 5.39 लाख की लागत से वार्ड नंबर 9 के कीर्ति नगर स्थित आंबेडकर भवन की रसोई और चारदीवारी का निर्माण किया जाएगा। 38.91 लाख की लागत से वार्ड 15 के लाजपत नगर में हनुमान गेट से वाल्मीकि द्वार तक पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। तीन लाख की लागत से वार्ड 15 की न्यू मार्केट की सुभाष गली में पवन मग्गो के घर से तेजिंद्र सिंह सलूजा के मकान तक पाइप लाइन डालने का कार्य किया जाएगा। 7.58 लाख की लागत से वार्ड 4 के बूड़िया के जल घर में डी प्लान के तहत शौचालयों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन



दड़वा गांव में 38.32 लाख की लागत से बनेगा सामुदायिक केंद्र:
38.32 लाख की लागत से वार्ड 11 के दड़वा गांव में सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया जाएगा। सामुदायिक केंद्र बनने से गांव के लोगों को खुले प्रांगण में शादी समारोह, सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रम करने से मुक्ति मिलेगी। सामुदायिक केंद्र में बड़ा हॉल, शौचालय व रसोई की व्यवस्था होगी। सामुदायिक केंद्र में लोग अपने सुख व दुख के सभी कार्यक्रम कर सकेंगे।


228.74 लाख के होंगे मरम्मत कार्य:
मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि नगर निगम के लगभग हर वार्ड में गलियों, नालियों, पार्कों व अन्य की मरम्मत होनी है। लगभग सभी वार्डों में 20 से 25 लाख तक के मरम्मत कार्य होने है। इसके लिए भी हमने टेंडर लगाए है। मेयर ने बताया कि वार्ड आठ में 20.88 लाख रुपये, वार्ड नौ में 20.73 लाख रुपये, वार्ड 16 में 21.18 लाख रुपये, वार्ड 13 में 21.12 लाख, वार्ड 18 में 21.13 लाख रुपये, वार्ड 20 में 21.18 लाख, वार्ड 14 में 18.23 लाख, वार्ड 10 में 20.78 लाख रुपये, वार्ड 12 में 21.15 लाख रुपये, वार्ड 22 में 21.18 लाख रुपये व वार्ड 17 में 21.18 लाख रुपये के विभिन्न मरम्मत कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें