फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: व्यासपुर बार की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

Fri, 18 Sep 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद नवनियुक्त पदाधिकारी व मुख्य अति​थि। एसो​सिएशन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। दी व्यासपुर बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह वीरवार को कोर्ट परिसर में हुआ। निर्वतमान प्रधान मोहित बंसल ने नवनिर्वाचित प्रधान प्रभजीत सिंह संधू को कार्यभार सौंपा। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने पद और दायित्वों की शपथ ली।
समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. दयानंद भारद्वाज मुख्यातिथि रहे। सीजेएम जगाधरी इंदु बाला, विद्युत निगम चेयरमैन मुकेश गर्ग, बार काउंसिल ऑफ हरियाणा के कर्मजीत सिंह, हरप्रीत सिंह मुलतानी, नीरज श्योराण, सीजेएम सुखदेव सिंह, गुलशन वर्मा सहित अन्य न्यायिक अधिकारी विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. दयानंद भारद्वाज ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह जिम्मेदारी की नई शुरुआत है। उन्होंने नई कार्यकारिणी से बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय व सौहार्द बनाए रखने की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि जगाधरी बार के पदाधिकारी और न्यायिक अधिकारी व्यासपुर बार को सहयोग और मार्गदर्शन देने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
नवनिर्वाचित प्रधान प्रभजीत सिंह संधू ने अतिथियों और अधिवक्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने कोर्ट परिसर में अस्थायी चेंबर बनाने के लिए जगह उपलब्ध करवाने और कोर्ट परिसर के सामने शाहपुर पंचायत की जमीन को पार्किंग के लिए अधिग्रहित करने की मांग रखी।
विज्ञापन

चुनाव में प्रभजीत सिंह संधू प्रधान, विकास कुमार उपाध्यक्ष, पिंकी देवी महिला उपाध्यक्ष, योगेश्वर अत्री महासचिव, शिक्षा देवी संयुक्त सचिव और प्रज्वल शर्मा कोषाध्यक्ष चुने गए थे। रणधीर सिंह सैनी और महिंद्र सिंह पहाड़ीपुर निर्वाचन अधिकारी रहे। कार्यक्रम का संचालन महासचिव योगेश्वर अत्री ने किया। इस दौरान अतुल बंसल, मोहित बंसल, गुलाब सिंह सालेहपुर, अरुण कुमार शक्करवाल, संजय राणा, नीरज चौहान, दिनेश शर्मा, सतनाम सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें