फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नए अधिवक्ताओं को दी सदस्यता, प्रमाणपत्र भी दिए

Sat, 22 Aug 2026 03:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन के दीक्षांत समारोह में उप​स्थित अ​धिवक्ता। एसोसिएशन
विज्ञापन
जगाधरी। जिला बार एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को दीक्षांत समारोह करवाया गया। कार्यक्रम बार रूम में हुआ। इस दौरान नव प्रवेशित अधिवक्ताओं के दीक्षांत समारोह में स्वागत किया गया। समारोह में दिनांक एक मार्च 2025 से 20 अगस्त 2026 के बीच एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण करने वाले नव प्रवेशित अधिवक्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. दयानंद भारद्वाज मुख्यातिथि रहे। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने नव प्रवेशित अधिवक्ताओं को सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान किए। वहीं, उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष विक्रांत सिंह चौहान ने नव प्रवेशित अधिवक्ताओं का स्वागत किया और उन्हें मेहनत, ईमानदारी, अनुशासन, निरंतर अध्ययन एवं अधिवक्ता पेशे की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मोहाली के निजी अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. सुधांशु बुडाकोटी ने दिल की सेहत और जुड़ी आपदाएं विषय पर जानकारी दीं। वहीं, अस्पताल प्रबंधक अनुज कुमार ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन

बार अध्यक्ष विक्रांत सिंह चौहान ने बताया कि सदस्यों विशेषकर युवा और नए नामांकित अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए बार रूम में युवा वकीलों के लिए सहायता डेस्क की स्थापना की गई है। उन्होंने बताया कि जिला बार एसोसिएशन की यह महत्वपूर्ण व अभिनव पहल है। उन्होंने बताया कि किसी भी बार एसोसिएशन में ऐसा सहायता केंद्र नहीं है। यह पहल युवा अधिवक्ताओं के लिए अत्यंत लाभप्रद सिद्ध होगी।
वहीं, सदस्यों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वकीलों के चैंबर का कॉम्प्लेक्स में आग बुझाने के उपकरण और होज पाइप रील भी लगवाए गए हैं, ताकि आपात स्थिति में आग से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन महासचिव विशाल गर्ग ने किया। इस दौरान बृजेश प्रताप, प्रदीप कुमार राठौर, जसबीर राणा, रण सिंह चौहान, बलराज राणा, मोहम्मद कुर्बान, विक्रम प्रताप, रजनीश बाला, शिवानी ग्रोवर, लक्ष्मी रानी, पूजा चौहान, रितेश बंसल, राम कुमार रादौरी, राजवर्धन सिंह राणा, नितेश बंसल, सुमित कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन के दीक्षांत समारोह में उपस्थित अधिवक्ता। एसोसिएशन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें