जगाधरी। पड़ोसी पर किशोरी के साथ छेड़खानी का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक महिला ने शिकायत में बताया कि बीती आठ फरवरी को उसकी 13 वर्षीय बेटी से पड़ोस में ही रहने वाले एक व्यक्ति ने छेड़खानी की। किशोरी ने इसकी सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजन थाने पहुंच गए। आरोपी के परिवार वालों ने थाने में माफी मांग ली। पुलिस ने दोनों पक्षों का समझौता करा दिया। आरोप है कि 14 फरवरी को फिर आरोपी ने बेटी के साथ छेड़खानी की। एसएचओ थाना सदर जगाधरी तरसेम सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद