फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पड़ोसियों ने दो भाइयों को डंडों से पीटा

Sun, 10 Sep 2023 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पानी घर की तरफ निकालने का विरोध करने पर धर्मकोट गांव में पड़ोसियों ने सगे भाइयों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उन्हें डंडों से पीटकर घायल कर दिया। दोनों घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया। बिलासपुर थाना पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

धर्मकोट निवासी धर्मबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पड़ोसी महेंद्र सिंह व भूपाल सिंह के घर का पानी उनके मकान की तरफ आ रहा है। पहले यह दूसरी तरफ तालाब में जाता था। अब पानी उनके घर की ओर आ रहा है। उन्होंने इस बारे में आरोपियों से कहा और पानी की दिशा तालाब की तरफ करने के लिए कहा। आरोप है कि आरोपियों ने उससे अभद्रता की।
रात को वह अपनी बैठक में थे। तभी पड़ोसी महेंद्र, भूपाल सिंह व उसके परिवार के विजयपाल, गोपी किशन और दीपक आए और गालियां देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया। बीच बचाव में आए भाई सिरसपाल को भी डंडों से पीटा। हमले में वह गंभीर घायल हो गए। बाद में पड़ोस के लोग एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। थाना प्रभारी जगदीश चंद्र का कहना है कि सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें