यमुनानगर। थाना सदर यमुनानगर क्षेत्र के गांव में 15 वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धाराओं में आरोपी युवक को नामजद किया है। शिकायत में महिला ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी गुमसुम रहने लगी थी। बार-बार पूछने पर बेटी ने बताया कि पड़ोस में किराये के मकान में रहने वाले साहिल ने उसके साथ गलत काम किया है। साहिल ने उसका नहाते समय अश्लील वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाए। साथ ही धमकी दी कि इस बारे में किसी को बताया तो जान से मार देगा। संवाद